सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ की शूटिंग के दौरान सलमान ने रणवीर के साथ एक बेबाक बातचीत की। इस दौरान ‘दबंग’ खान ने बताया कि नई पीढ़ी के एक्टर्स की कसी हुई बॉडीज उन्हें 56 की उम्र में भी खुद को फिट बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देती है। इसके बाद उन्होंने बॉडी-बिल्डिंग के लिये अपनी प्रेरणा के बारे में बताते हुए कहा, ‘’एक्चुअली मैंने हमेशा धरम जी (धर्मेंद्र) को ही फॉलो किया है। उनके चेहरे पर बहुत मासूमियत है। वह एक खूबसूरत आदमी हैं, जो देखने में नाजुक लगते हैं लेकिन उनका डील डौल काफी सख्त है।”