बिग बॉस का सीजन 15 कंटेस्टेंट्स के खेल से ज्यादा उनके रिश्तों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। घर में शमिता शेट्टी को सपोर्ट करने के लिए कई लोग आ चुके हैं, जिसमें राजीव अदातिया भी शामिल हैं। राजीव शमिता शेट्टी के राखी भाई हैं और घर में दोनों का बॉन्ड देखने को मिलता है। लेकिन इस हफ्ते राजीव और शमिता के बीच कई बार बहस हो चुकी है और दोनों के बीच यही नजारा इस बार के वीकेंड का वार में भी देखने को मिला।
दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल की जमकर क्लास लगाई, क्योंकि वह राजीव का बार-बार मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने भी बताया कि वह कई बार प्रतीक को बोल चुके हैं ऐसा नहीं करने के लिए। इसी बीच तेजस्वी भी कहती हैं कि राजीव ने उन्हें भी बताया था कि प्रतीक की बातों से उन्हें बुरा लगता है, जिस पर शमिता काफी ज्यादा भड़क गईं।