फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की बहू बनीं टीवी अभिनेत्री, 'BB13' से ये दो कंटेस्टेंट बाहर, ये हफ्तेभर की 5 खबरें

Wed, 16 Oct 2019 10:48 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dalljiet Kaur, Mohena Singh and Koena Mitra - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
mohena singh - फोटो : social media
सतपाल महाराज की बहू बनीं मोहिना सिंह
अभिनेत्री मोहिना सिंह शादी के बंधन में बंध गईं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony Liv Video
कपिल शर्मा एक शो के लेते हैं 1 करोड़ रुपये
कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं । हाल ही में उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं। कपिल शर्मा  अपने शो को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके शो में उदित नारायण पहुंचे । साथ में उनके बेटे आदित्य नारायण भी थे। इस शो में उदित ने कपिल की एक दिन की फीस के बारे में बताया। उदित नारायण ने बताया कि कपिल शर्मा अपने एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 1 करोड़ रुपये लेते हैं।

4 of 6
indian idol - फोटो : sony
कंटेस्टेंट की आपबीती सुन रो पड़ीं नेहा कक्कड़
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' 11 का आगाज हो चुका है। शो में अभी ऑडिशन राउंड प्रसारित हो रहे हैं। इस दौरान कई कंटस्टेंट ने अपनी संघर्ष की कहानी से जजों को भी भावुक कर दिया है। ऑडिशन राउंड के दौरान कंटेस्टेंट अविनाश ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया तो नेहा कक्कड़ शो में ही रो पड़ीं। अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' जिस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।' अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन

5 of 6
KBC - फोटो : Sony Liv Video
'केबीसी 11' के तीसरे करोड़पति बनें गौतम कुमार झा
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 को एक और करोड़पति मिल गया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा 15 सवालों के जवाब देकर सीजन के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल पेज पर 'केबीसी' का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं 'एक करोड़'। इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से पता चल रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं। ये एपिसोड 15-16 अक्टूबर को प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dalljiet Kaur and Koena Mitra - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' से बाहर हुईं दलजीत कौर और कोएना मित्रा
'बिग बॉस' सीजन 13 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। दलजीत कौर और कोएना मित्रा दोनों बेघर हो चुकी हैं। कोएना ने सलमान पर पक्षपात का आरोप लगाया। वहीं दलजीत ने कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। दलजीत ने घर के उन तीन सदस्यों के बारे में बताया जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि पारस छाबड़ा, शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा हैं। दलजीत ने इन तीनों के लव ट्रायंगल को नकली कहा। दलजीत ने कहा- 'अगर एक हफ्ते में इश्क हो जाए वो भी आज के जमाने में तो हर दूसरा इंसान शादी कर ले। मुझे लगा कि दर्शक समझ जाएंगे लेकिन उन्हें यह सब पसंद आया।'

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही दलजीत ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, इन तीन को बताया नकली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें