फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोरोना काल में भी लगातार चलता रहेगा यह शो, निर्माताओं ने अपनाया पुराना फॉर्मूला

Fri, 27 Mar 2020 12:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महाराज की जय हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की वजह से भारत सरकार ने देश भर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री के सभी प्रोजेक्टों की शूटिंग पर भी रोक लगाई गई है। इस मौके का फायदा उठाते हुए टीवी के एक नए शो 'महाराज की जय हो' ने दस्तक दी है। महाभारत काल की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया ये साइंस-फिक्शन शो उस समय की जनता से आज के मानव को हल्के फुल्के हंसी मजाक के साथ मिलवाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के बारे में भारतीय सिनेमा के अभिनेता मोहन जोशी ने साझा किया, 'इस समय लगभग पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण तनाव पैदा हो चुका है। ऐसे में मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि स्टार प्लस दर्शकों के लिए उनके तनाव को कम करने वाले शो के साथ आया है। महाराज की जय हो एक हल्की-फुल्की, साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्राचीन हस्तिनापुर के युग की खुशी के पलों से रूबरू कराएगी। मुझे यकीन है कि देश के इस गंभीर माहौल में यह कहानी वास्तव में हमारे चेहरों पर मुस्कान लाएगी।'
विज्ञापन

3 of 4
महाराज की जय हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'महाराज की जय हो' संजय का किरदार निभा रहे कलाकार सत्यजीत दुबे की कहानी है। वह वर्तमान से महाभारत काल के समय में वापस हस्तिनापुर जाता है, जहां अभी भी कौरवों के पिता धृतराष्ट्र का राज चलता है। वहां संजय की मुलाकात उस समय के लोगों से होती है, और यहीं से शो में कॉमेडी के कारनामे शुरू हो जाते हैं। इस धारावाहिक में सत्यजीत दुबे के अलावा राजेश कुमार, अश्विन मुशरान, आकाश दाभाडे, नितेश पांडे, मोनिका कैस्टेलिनो और रमा शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना फैलने के डर के माहौल में सबसे ज्यादा फजीहत टीवी के निर्माताओं की हुई है। टीआरपी की रेस में पिछड़ने के डर से टीवी धारावाहिकों के निर्माता किसी भी शो के आठ से 10 तक ही एपिसोड की शूटिंग एडवांस में करते हैं। अब ऐसे समय में उन्हें अपने शो के रिपीट टेलीकास्ट करने पड़ रहे हैं। हालांकि टीवी के इस नए शो 'महाराज की जय हो' ने एडवांस में 50 एपिसोड शूट करके रखे हुए थे। बंदी के इस दौर में उनकी ये एपिसोड्स की बैंक भरपूर काम आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें