फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर हो गए रामानंद सागर की 'रामायण' के ये 10 किरदार, 33 साल बाद ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण

Fri, 27 Mar 2020 11:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Ramayan - फोटो : twitter
लॉकडाउन के बीच दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जिनमे रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का दोबारा प्रसारण की मांग की जा रही थी। ऐसे में इन मांगों पर बड़ा फैसला सामने आया है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। टीवी पर इन कार्यक्रमों को प्रसारित हुए लगभग 33 साल बीत गए हैं, ऐसे में आज आपको बताते हैं कि इतने सालों बाद रामायण के किरदार अब कैसे दिखने लगे हैं...

विज्ञापन

2 of 10
arun govil - फोटो : social media
रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। इस कार्यक्रम से उनकी छवि ऐसी बनी कि लोग उन्हें भगवान राम ही समझने लगे। वो जहां जाते थे, पैर छूने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी। अरुण गोविल ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया लेकिन जो सफलता उन्हें रामायण ने दी वो कोई और नहीं दे सका।
विज्ञापन

3 of 10
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा जादू किसी का नहीं चला। उनका रूप और सौम्य व्यवहार दर्शकों को इस कदर भाया कि लोगों को उनमें सीता माता के छवि दिखने लगी।

4 of 10
दारा सिंह - फोटो : Twitter
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। उनकी कदकाठी इस रोल के परफैक्ट थी। दारा सिंह आज भले इस दुनिया में न हों लेकिन लोगों के जहन में वो आज भी जिंदा हैं।
विज्ञापन

5 of 10
रावण - फोटो : Twitter
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 10
ramayan - फोटो : sony
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था। हाल में सुनील, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 10
दशरथ - फोटो : Twitter
रामानंद सागर की रामायण में बाल धुरी ने भगवान राम के पिता और राजा दशरथ का किरदार निभाया था।

8 of 10
कौशल्या - फोटो : Twitter
अभिनेत्री जयश्री गड़कर ने रामायण में रानी कौशल्या का किरदार निभाया था। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं।

9 of 10
padma khanna - फोटो : social media
90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए सभी के दिलों में जगह बनाने अभिनेत्री पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में कैकई के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रभा मिश्रा - फोटो : Twitter
रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी। इस सीरियल में मिले किरदार से उन्हें खासी पहचान मिली। मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया। राजयोग के जरिए वे ग्लैमरस लाइफ से दूर होकर पूरी तरह आध्यात्मिक बन गईं।

पढ़ें: दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब से देख पाएंगे टीवी पर रामानंद सागर की रामायण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें