फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मशहूर हसीनाएं पहले थीं एयर होस्टेस, अब एक्टिंग से कमा रहीं खूब नाम

Sun, 17 Jan 2021 12:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका कक्कड़, आकांक्षा पुरी, नंदिनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन जगत में कई मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। जिनका टीवी इंडस्ट्री में बोलबाला है। इन अभिनेत्रियों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी किया है। ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर टीवी जगत में आने का रिस्क उठाया है। आज इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी में पहचान बनाने से पहले एयर होस्टेस के रूप में काम किया है। इस लिस्ट की टेलीविजन की कई मशहूर बहुएं शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टेलीविजन की 'सिमर' यानी दीपिका कक्कड़ का आता है। दीपिका टीवी का काफी जाना- माना चेहरा हैं। वो सुसराल सिमर का और कहां हम कहां तुम जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ के बहुत कम फैंस को यह बात पता होगी कि एक जमाने में दीपिका एयर होस्टेस थीं। दीपिका कक्कड़ ने करीब तीन साल तक बतौर एयर होस्टेस काम किया, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्होंने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और आज छोटे पर्दे पर राज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान
हिना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिना खान की गिनती टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। यह बात उनके फैंस को नहीं पता होगी कि अभिनेत्री बनने से पहले हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोर्स भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कोर्स को छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया।

4 of 6
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी
आकांक्षा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी टीवी सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का किरदार निभा चुकी हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले आकांक्षा पुरी एक इंटरनेशनल केबिन क्रू का हिस्सा थीं। कुछ महीने पहले आकांक्षा पुरी बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप करने की वजह से चर्चा में थीं।
विज्ञापन

5 of 6
नेहा सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा सक्सेना
सिद्धिविनायक, सजन घर जाना है और तेरे लिए जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नेहा सक्सेना भी एक समय एयर होस्टेस थीं। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एविएशन की पढ़ाई की और डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक काम भी किया। अब नेहा सक्सेना टीवी की चर्चित अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नंदिनी सिंह - फोटो : ट्विटर
नंदिनी सिंह
यह टीवी सीरियल काव्यांजलि, केसर और अदालत में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। इसके अलावा नंदिनी सिंह बॉलीवुड फिल्म एक और एक ग्यारह में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री बनने से पहले नंदिनी सिंह मशहूर एयरलाइन्स की एयर होस्टेस रह चुकी हैं।

पढ़ें: 69 साल की उम्र में रजनी चांडी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें