फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी? इस अभिनेत्री ने कहा- मुझे दयाबेन बना दो

Fri, 26 Feb 2021 06:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने फैंस का सालों से मनोरंजन किया है और ये सिलसिला आज भी जारी है। इस शो में काम करने वाले कलाकारों को फैंस उनके किरदार के नाम से बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस शो का हर एक किरदार आइकोनिक है चाहे वो जेठालाल हों या फिर बबिता जी, लेकिन एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। शो में दयाबेन का किरदार सबसे ज्यादा मशहूर है और फैंस इस किरदार में दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह शो में दूसरी अभिनेत्री ले सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिशा वकानी, दिलीप जोशी - फोटो : Instagram
बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिशा काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं। हां, एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो जरूर किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी - फोटो : Instagram/dishavakanioffcal
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। शायद ये ही वजह कि कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें आईं, लेकिन सब अफवाह निकलीं। ऐसी खबरें भी आईं थीं कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी।

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी, राखी विजान - फोटो : Instagram
हालांकि अब एक बार फिर चर्चा हो रही है कि शायद दिशा वकानी शो में वापसी नहीं कर रही हैं और इसलिए उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है। इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा राखी विजान ने ये किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राखी विजान - फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में बात करते हुए राखी ने कहा कि, 'कोई भी दयाबेन नहीं हो सकता क्योंकि वो आइकॉनिक है, लेकिन एक मौका देना चाहिए। मैं वो किरदार करना पसंद करुंगी। मैं अपने फैंस को एक बार फिर हंसाना पसंद करुंगी'। बता दें कि राखी 'हम पांच' और 'मधुबालाः एक इश्क एक जुनून' जैसे हिट शो में अपने कॉमिक रोल के लिए काफी मशहूर हुई थीं। इसके अलावा उन्हें शो 'नागिन 4' में भी काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें