फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब तक इन सितारों ने कहा शो से अलविदा, क्या होगी दिशा वकानी की वापसी?

Mon, 08 Mar 2021 06:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है और ये सिलसिला अभी भी बरकरार है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार हैं। यहां तक कि फैंस उनके किरदार के नाम से बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं। शो के हर एक किरदार का अलग ही अंदाज है। लेकिन बेहद कम ही लोग जानते हैं कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद भी इसके कई कलाकारों ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं सीरियल में अहम रोल निभा रहे कलाकार जो शो छोड़ कर जा चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
भव्य गांधी
शो में टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य गांधी का नाम इंडस्ट्री के हाइली पेड चाइल्ड आर्टिस्ट की सूची में शुमार है। उनको हर एक शूट के लिए लगभग 10 हजार रुपये दिए जाते थे। भव्य गांधी ने 8 साल बाद इस शो को गुजराती फिल्मों में काम करने की वजह से अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
झील मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
झील मेहता
'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में सोनालिक भीड़े (सोनू) का किरदार निभाकर मशहूर हुईं झील मेहता ने बहुत पहले ही शो छोड़ दिया था। झील तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 9 साल की उम्र में जुड़ी थीं।अपनी पढ़ाई में ज्यादा व्यस्त होने के चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।

4 of 7
निधि भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
निधि भानुशाली
झील मेहता के शो छोड़ने के बाद सोनू भीड़े का रोल निधि ने निभाया था। लेकिन बाद में निधि ने भी शो को अलविदा कह दिया था। अब सोनालिका भीड़े का किरदार पलक सिधवानी निभा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मोनिका भदोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका भदोरिया
मोनिका भदोरिया ने शो में बावरी का किरदार निभाया था। उनका 'गलती से मिस्टेक हो गई' डायलॉग काफी मशहूर था। मोनिका ने अपने शो छोड़ने की वजह कम फीस बताई थी। हालांकि अभी तक उनकी जगह किसी ने नहीं ली है।
विज्ञापन

6 of 7
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण सिंह
शो में मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह भी शो छोड़ चुके हैं। जिसके बाद उनकी जगह लाड सिंह मान ने ले ली थी। लेकिन दर्शकों को उनका किरदार खासा पसंद नहीं आया और फिर गुरुचरण सिंह की वापसी हो गई। बाद में गुरुचरण सिंह ने दोबारा शो को अलविदा कहने का फैसला किया और अब उनकी जगह यह किरदार बलविंदर सिंह सुरी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिशा काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिशा शो में वापसी करेंगी या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें