इस समय पूरा देश कोरोना से परेशान है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर स्तर पर काफी क्षति पहुंचाई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सबसे पहले लॉकडाउन लगाया गया था, क्योंकि सबसे तेजी से केस पहले यहीं बढ़ना शुरू हुए थे।
रोकनी पड़ी थी शूटिंग
इस दरम्यान बॉलीवुड के कई कलाकार भी कोरोना की चपेट में आए। तेजी से फैलते कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर फिल्मों और सीरियल की शूटिंग रोकनी पड़ी थी, जो अभी तक ठप पड़ी है। इन हालात के कारण बॉलीवुड समेत छोटे पर्दे को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अब कोरोना के मामले थोड़ा थमते नजर आ रहे हैं।
‘नट्टू काका’ ने तोड़ी चुप्पी
इसे देखते हुए कुछ फिल्मों और सीरियल की शूटिंग भी शुरू हुई है, लेकिन अभी भी उम्रदराज कलाकार सेट पर नहीं जा रहे हैं। छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका भी सेट पर नहीं जा रहे हैं। उनको लेकर बीच में अफवाह फैली थी कि नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब उन्होंने सफाई दी है।