फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल की ‘गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स’ को देखने दूर-दूर से आते हैं फैंस, जानें कौन है असली मालिक

Wed, 26 May 2021 09:16 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेठालाल की 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' - फोटो : Social media

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल लोगों के पसंदीदा सीरियलों में से एक है। यह शो लोगों का खूब मनोरंजन करता है। इस कॉमेडी सीरियल को शुरू हुए 13 साल बीत चुके हैं। 2008 से प्रसारित हो रहा ये शो लोगों के दिलों में जगह बनाता चला गया। शो का एक-एक सीन हंसी के ठहाकों से भरपूर रहता है। टप्पू की शैतानी, चंपक चाचाजी का ज्ञान और चारों तरफ से परेशानी से घिरे जेठालाल लोगों का खूब एन्जॉय करते हैं। शो हमेशा ही फैंस को एंटरटेन करता रहा हैं। इसका अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि इसने टीआरपी चार्ट में साल दर साल कई बड़े शोज को पछाड़ा है। ये इतना हिट हो चुका है कि इसकी हर चीज लोगों की जहन में बस गई है। भिड़े मास्टर का नोटिस बोर्ड पर लिखना हो या जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान, सभी फेमस हैं और यही कारण है कि ये दुकान अब पर्यटन आकर्षण की तरह बन चुकी है।

विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Social media

ये शो आम लोगों की दिनचर्या पर आधारित है। इसमें गोकुलधाम सोसायटी के भी मेंबर काम करते हैं। पोपट लाल पत्रकार हैं तो मेहता साहब लेखक। आत्माराम तुक्काराम कोचिंग चलाते हैं और सोसाइटी के सेक्रेटरी भी हैं। ऐसे ही जेठालाल चंपक लाल गड़ा की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है।

विज्ञापन

3 of 5
जेठालाल की 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' - फोटो : Social media

हर दिन जेठालाल तैयार होकर अपनी इस दुकान पर जाते हैं। वहीं दुकान में तीन स्टाफ भी हैं। नट्टू काका, बाघा और मदन। जेठालाल की इस दुकान को शो के लगभग हर एपिसोड में दिखाया जाता है। शो की कई कहानी इसी दुकान से जुड़ी हुई है।

4 of 5
तारक मेहता - फोटो : Social media

शो के बाहर अगर दुकान की बात करें तो ये शॉप मुंबई के खार में है। इस दुकान के मालिक का नाम शेखर गड़ीयार है। वो अपनी इस दुकान को शो के लिए भाड़े पर देते हैं। पहले इस दुकान का नाम शेखर इलेक्ट्रॉनिक्स था, लेकिन गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से फेमस होने के बाद शेखर ने इसका नाम गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स ही रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शेखर कहते हैं कि 'पहले मैं शूटिंग पर देने से डरता था कि कोई सामान टूट न जाये, लेकिन आज तक कभी कुछ नुकसान नहीं हुआ। शो के कारण अब दुकान में ग्राहक से ज्यादा पर्यटक आते हैं। जो भी लोग यहां आते हैं तो फोटो लेना नहीं भूलते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें