फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: 'अलीबाग' कमेंट पर बुरे फंसे आदित्य नारायण, मनसे की धमकी के बाद मांगी माफी

Tue, 25 May 2021 03:07 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण
मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' एक बार फिर से विवादों में है। अभी हाल ही किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। दरअसल, किशोर कुमार के एपिसोड में अतिथि बनकर आए उनके बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उनको ये एपिसोड पसंद नहीं आया। उनके इस बयान के बाद इंडियन आइडल के खिलाफ लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस मामले को लेकर कहा कि अगर उन्हें वो एपिसोड पसंद नहीं आया तो उन्हें वहीं टोकना चाहिए था। इसके बाद आदित्य नारायण को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। अब इस मामले में आदित्य के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण ने अपने बेटे का बचाव किया है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शो में महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर आदित्य नारायण की आलोचना की है।

 
विज्ञापन

2 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इंडियन आइडल 12 और होस्ट आदित्य नारायण को माफी मांगने के लिए कहा है। एमएनएस ने मेकर्स के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। हालांकि अपनी इस टिप्पणी पर आदित्य ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।


 
विज्ञापन

3 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण
मनसे चित्रपट सेना प्रमुख अमेया खोपकर ने इंडियन आइडल के निर्माताओं पर अलीबाग को खराब तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है इसके साथ ही माफी की मांग भी की। फेसबुक लाइव के दौरान अमेया खोपकर कहते हैं, 'एक हिंदी चैनल का एक सिंगिंग रियलिटी शो है, मैं उसका नाम नहीं लेने जा रहा हूं, लेकिन आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करते हैं, जहां उन्होंने हमारे महाराष्ट्र के अलीबाग के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। '

4 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने शो नहीं देखा है, लेकिन मुझे महाराष्ट्र के कई लोगों से शिकायत मिली है। इन हिंदी चैनलों पर लोग इतनी आसानी से कहते हैं, 'हम अलीबाग से आए हैं क्या?' और मुझे लगता है कि वे इसलिए ऐसा कहते हैं क्योंकि अलीबाग से आने वाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत नहीं हैं। अगर हम अलीबाग के लोग परेशान हो जाते हैं, वे नहीं जानते कि हम क्या कर सकते हैं, हम शो नहीं होने देंगे। इस टिप्पणी से उन्होंने हमारा अपमान किया है।'
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : instagram: adityanarayanofficial
दरअसल, शो के दौरान आदित्य नारायण कंटेस्टेंट सवाई भट्ट से कहते हैं, 'राग पट्टी ठीक से दिया करो, हम अलीबाग से आए हैं क्या?' इसी कमेंट के बाद मनसे ने कार्रवाई की धमकी दी है। खोपकर ने आगे कहा, 'मैंने इस मामले के बारे में सोनी चैनल, शो के निर्माताओं और आदित्य के पिता, महान गायक उदित नारायण को सूचित कर दिया है और अलीबाग के लोगों की ओर से माफी की मांग की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किशोर कुमार, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
उधर मामले पर तुल पकड़ता देख आदित्य नारायण ने फेसबुक के जरिए माफी मांग ली है। उन्होंने माफी मांगते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'तहेदिल से और हाथ जोड़कर मैं अपने बेहद प्यारे अलीबाग के लोगों और अलीबाग के लोगों से क्षमा मांगता हूं। इंडियन आइडल के हालिया एपिसोड में मेरी कही हुई बात से किसी की भी भावना को ठेस पहुंची हो तो मुझे माफ करें। इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। लेकिन अनजाने में ही सही, मेरी बातों से अलीबाग के लोगों का दिल दुखा है। अलीबाग के लिए मेरे मन में अपार प्यार और सम्मान है। मेरी अपनी भावनाएं इस जगह, यहां के लोगों और इस मिट्टी से जुड़ी हैं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें