कॉमेडी के सरताज सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। सुनील के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता है। कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी रिंकू भाभी के किरदार ने हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन उन्होंने अपनी कॉमेडी का लोहा मनवा लिया। अब सुनील की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। मगर आज हम आपको उनकी पत्नी आरती ग्रोवर से मिलवाएंगे।