रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में बीते रोज शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। इस बार शो से बाहर हो गए हैं एक्टर सौरभ राज जैन। शो से एलिमिनेट होने के बाद से ही सौरभ सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस ने उनका एलिमिनेशन गलत बताया है। शो में हर टास्क बेहतरीन परफॉर्म करने के बाद भी उनका इस तरह से बाहर निकलना फैंस को अच्छा नहीं लगा। और इसका गुस्सा उतारा जा रहा है अर्जुन बिजलानी पर।
अर्जुन बिजलानी के पास था ‘के’ मैडल
दरअसल श्वेता तिवारी के साथ टास्क जीतकर सौरभ राज जैन बिल्कुल सेफ जोन में थे। लेकिन अर्जुन बिजलानी एक टास्क हारने के बाद डेंजर जोन में चले गए। अब चूंकि अर्जुन के पास ‘के’ मैडल था तो उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘के’ मैडल का इस्तेमाल करते हुए खुद सेफ जोन में ले जाकर अपनी जगह किसी और कंटेस्टेंट को इस राउंड में भेजना चाहते हैं। तब अर्जुन ने खुद को सुरक्षित करते हुए सौरभ राज जैन को चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।
विज्ञापन
2 of 5
सौरभ राज जैन
- फोटो : Instagram
हालांकि सौरभ ने ये स्टंट भी बहुत शानदार तरीके से पूरा किया, लेकिन वो बाकी दो कंटेस्टेंट से टाइमिंग में मात खा गए। इस वजह से उन्हें शो से विदा होना पड़ा। सौरभ के जाने से अर्जुन बिजलानी को सबसे ज्यादा दुख हुआ, लेकिन यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ की पत्नी रिद्धिमा ने भी इस एलिमिनेशन को गलत बताया। उन्होंने लिखा, 'फियर फंदा स्ट्ंट खराब या अबॉर्ट करने से मिले या फिर फ्लानिंग से, करना तो है।' आपको शाबाशी। सभी के लिए एक सवाल- सौरभ को सीधे एलिमिनेशन राउंड में डालने का फैसला क्या सही है? क्या ये न्याय है? सौरभ ने अपने सभी स्टंट पूरे किए, फियर फंदा कभी नहीं मिला, कभी स्टंट अबॉर्ट नहीं किया।
4 of 5
सौरभ राज, वरूण सूद और विशाल आदित्य के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सौरभ राज जैन के एलिमिनेशन पर रोहित शेट्टी ने कहा, आप इस शो से जाना बिल्कुल डिसर्व नहीं करते लेकिन आपको जाना पड़ेगा। वहीं अर्जुन बिजलानी ने भी सौरभ से माफी मांगते हुए कहा कि पता नहीं कैसे लेकिन मैं इसकी भरपाई करने की जरूर कोशिश करूंगा।
सौरभ राज जैन टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। वो टीवी पर कृष्ण भी बने, महादेव भी, भगवान विष्णु भी। सौरभ ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कॉलेज के दिनों में ही कर दी थी।