तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन पर बीते कई सैलून से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकार बेहद मशहूर हैं, लेकिन दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबीता जी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। शो के सितारे अपनी कॉमेडी से अपने दर्शकों को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, टीआरपी के मामले में भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 में हमेशा अपनी जगह कायम रखता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस कॉमेडी शो का दीवाना है।
अभी हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपने शुरूआती दिनों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर पहचानी को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने यंग टाइम की कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।