रामायण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत के दौरान जब दीपिका चिखलिया से आज के दौर के रामायण की बात छिड़ी तो दीपिका चिखलिया ने कहा था, 'भारत में हम केवल वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस को जानते हैं और उसे ही महत्व देते हैं। वैसे तो रामायण बहुत हैं, लेकिन इन दो रामायण को ही लोग ज्यादा जानते हैं। आप भी राइटर बनकर अपनी अलग रामायण लिख सकते हैं, लेकिन वह मान्य नहीं है। मैं बहुत समय से यह कह रही हूं कि रामायण को मनोरंजन के लिए मत बनाइए। रामायण मनोरंजन का विषय नहीं है।’