फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Spotted: भारती सिंह ने हंसते-हंसते लगाई पूनम पांडे की क्लास, जल्द मचाएंगी कृष्णा अभिषेक-सुदेश संग धमाल

Sun, 04 Feb 2024 11:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी भारती सिंह के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया संग मिलकर पूनम पांडे के गैर-जिम्मेदाराना कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा अभिषेक-सुदेश लहरी-भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूनम पांडे बीते दिन अपने निधन की झूठी खबर फैलाकर सुर्खियों में आ गईं। खबर के वायरल होने के 24 घंटे बाद मॉडल-अभिनेत्री ने खुद ऑनलाइन आकर खुलासा किया कि वह जिंदा हैं। अभिनेत्री ने तर्क दिया कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाया था। हालांकि, पूनम का यह कदम फैंस समेत सितारों को रास नहीं आया और वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं। इसी कड़ी में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान भारती सिंह और उनके पति ने पूनम के इस कदम पर अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा अभिषेक-सुदेश लहरी-भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी, भारती सिंह के ऑफिस के बाहर नजर आए। इस दौरान कृष्णा ने साझा किया कि हम भारती के पॉडकास्ट का हिस्सा बनने पहुंचे थे। कॉमेडियन ने कहा, ' हमारा पॉडकास्ट बहुत दिलचस्प है। आप लोग देखना बहुत मजा आएगा।' कृष्णा ने यह भी साफ किया कि अभी इसका दूसरा पार्ट शूट होना बाकी है। 

Shraddha Kapoor Marriage: श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, शादी कर लूं, जानिए मदद के लिए पहले कौन आगे आया
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा अभिषेक-सुदेश लहरी-भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी बीच पैपराजी ने भारती सिंह से पूछा कि पूनम पांडे ने अपनी मौत की फेक खबर फैलाई इस पर आप क्या कहेंगी? सवाल सुनते ही भारती की हंसी छूट गई। इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने कहा कि हमने कोई आरआईपी का पोस्ट नहीं डाला था क्योंकि हमें पहले से ही शक था। भारती सिंह ने कहा कि उनके सभी फैंस बेहद गुस्सा है, और कोई रोने भी लग गए कि ऐसा कैसे हो गया। 

Amitabh Bachchan: रविवार दर्शन के लिए जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, बिग बी ने सादगी भरे अंदाज से जीते दिल

4 of 5
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर्ष लिंबाचिया ने पूनम पांडे के जरिए उठाए गए कदम की निंदा करते हुए कहा, 'हर बंदा किसी न किसी परेशानी से गुजर रहा है। ऐसे में ऐसी कोई बुरी खबर सामने आ जाती है, तो उसका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।' इसके बाद भारती ने अपनी बात में जोड़ा, 'पूनम आप बहुत अच्छे लगते हो हमे। मैंने आपको लॉक अप में देखा। बहुत अच्छी लड़की हैं, लेकिन आप इतनी जल्दी क्यों जाओगे ऊपर।'

Zinda Hoon Main: जब सितारों को लगानी पड़ी गुहार, जिंदा हूं मैं, मौत की फर्जी खबरों के 10 सिहरा देने वाले मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारती ने बात को जारी रखते हुए कहा, 'आपने जो जागरूकता फैलाने के लिए ये कदम उठाया, उससे बहुत लोग जागरूक हुए हैं, लेकिन अगली बार ऐसा कोई कदम नहीं उठाना। सच में सुबह-सुबह ऐसा देखकर पूरा दिन मेरा खराब गया।'

Urmila Mohsin A Love Story: मोहसिन की बेगम बनने के बाद भी उर्मिला रहीं हिंदू, जन्मदिन पर पढ़िए रोचक लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें