टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री शिरीन मिर्जा ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। अभिनेत्री ने जयपुर में 23 अक्टूबर को अपने रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह कर लिया है। इस कपल ने पारंपरिक मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। सामने आई इन तस्वीरों में शिरीन लाल रंग का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। दुल्हन के इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
लाल रंग के इस ब्राइडल लहंगे के साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी भी पहन रखी थी। शिरीन के इस निकाह समारोह में सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के कलाकार जैसे अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, कृष्णा मुखर्जी आदि भी नजर आए। उनकी शादी की वीडियोज और फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।