फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कपड़ों को लेकर हिना खान के सामने विशाल कोटियन ने किया ड्रामा, कहा- दूसरों से कपड़े मांगकर.....

Sun, 24 Oct 2021 02:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15
बिग बॉस 15 के तीसरे हफ्ते में वीकेंड के वार में सलमान खान ने जहां करण कुंद्रा सहित कई सदस्यों पर वार किया तो वहीं दूसरी तरफ हिना खान ने बतौर गेस्ट एंट्री ली। हिना खान के आने से घरवाले काफी खुश नजर आए। काफी दिनों से लगातार घर के अंदर चीजें काफी उथल-पुथल थी, लेकिन हिना खान ने घर में आकर न सिर्फ माहौल को हल्का किया बल्कि घरवालों के साथ कई टास्क भी खेले, हालांकि जहां सभी घरवालों ने इन टास्क को अच्छे से किया और सपोर्टिंग तरीके से लिया तो वही विशाल हिना खान के सामने ही ड्रामा करते हुए नजर आए।

हिना खान ने दिया पोंछा लागाने का टास्क

दरअसल हिना खान जब घर में आई तब उन्होंने घर के चार फिट लड़कों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें अपनी बॉडी पर एपरेन पहनकर पोंछा लगाना था। पहले इस टास्क को उमर रियाज और विशाल कोटियन ने परफॉर्म किया, जहां ज्यादातर लोगों ने उमर को बेस्ट बताया। जिसके बाद जब चारों में से पोजीशन देने के लिए कही गई तो काफी घरवालों ने उमर रियाज को विजेता चुना।
विज्ञापन

2 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : बिग बॉस 15
कपड़ों को लेकर गुस्सा हुए विशाल

जब हिना खान ने विशाल और उमर को बुलाने को कहा तो विशाल टॉवल में ही बाहर आ गए। बाहर आकर विशाल अपने कपड़ों के खराब होने से काफी नाराज दिखे। जब घरवालों ने पूछा कि विशाल कहा थे तो विशाल ने कहा मेरे कपड़े धुल रहा था। मैं क्या अपने कपड़े भी नहीं धोऊं। इस बात को सुनकर घरवालों के साथ-साथ हिना खान को थोड़ा अजीब लगा।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
विशाल ने कहा दूसरों के कपड़े मांग कर लाया हूं

विशाल लगातार जिद पर अड़ गए और वो ये कहते हुए नजर आए मैं अपने दोस्त से ये कपड़े मांग कर लाया हूं। हर हफ्ते ऐसे ही अगर कपड़े गंदे होंगे तो मैं इतना अमीर नहीं हूं कि हर बार नए कपड़े लेकर आऊं। ऐसा नहीं चलेगा। लोगों ने विशाल से ये कहा कि वो नीचे जींस पहन लें, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और वो टॉवल में ही बैठ गए।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों ने बताया ड्रामा

उनकी इस तरह की हरकत से न सिर्फ हिना खान नाराज नजर आईं बल्कि निशांत सहित कई घरवाले विशाल की इस हरकत को ड्रामा कहते हुए दिखाई दिए। निशांत ने विशाल को ड्रामेबाज कहा, जहां विशाल ने निशांत को कहा कि इसमें ड्रामा कुछ नहीं है जो है वो है नहीं हूं मैं अमीर नहीं है मेरे पास कपड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
जय और तेजस्वी ने उठाया सवाल

जय और तेजस्वी आपस में विशाल के बर्ताव के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए, इसी के साथ जय तेजस्वी से ये कहते हुए भी नजर आए कि एक तरफ तुम लगातार बोल रहे हो तुम गरीब हो और दूसरी तरफ ये भी कह रहे हो कि मैं अपनी मनी में से चार लाख चुका दूंगा घर में जाने के लिए। जय और तेजस्वी को विशाल की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें