फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कुशाल टंडन ने कहा सिद्धार्थ शुक्ला को सॉरी, लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 04 Sep 2021 03:23 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram
बालिका वधू फेम और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से हर किसी को शॉक लगा है। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के सितारों ने सिद्धार्थ के जाने पर शोक जताया। बता दें कि गुरुवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला बिलकुल फिट थे और एकदम अच्छी जिंदगी जी रहे थे। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे, ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार और प्रशंसक बल्कि मनोरंजन जगत के लोगों को भी पूरी तरह से हिलाकर रख दिया।

अंतिम संस्कार की वीडियो देखकर भड़के कुशाल टंडन

शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहनाज गिल सहित सभी लोग अपने दोस्त सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। लेकिन इस दौरान पपराजी द्वारा किए गए बर्ताव से सितारे काफी दुखी हुए और सोशल मीडिया पर उन्होंने नाराजगी जताई। कई वायरल फोटो और वीडियोज को देखने के बाद सिद्धार्थ के करीबी दोस्त कुशाल टंडन भी काफी नाराज हुए और उन्होंने पपराजी के व्यवहार को ‘शर्मनाक’ बताया।

 
विज्ञापन

2 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram
कुशाल टंडन ने सितारों की लगाई क्लास

कुशाल ने सिर्फ पपराजी की इस हरकत पर अपनी नाराजगी नहीं जताई बल्कि उन्होंने उन सितारों की भी क्लास लगाई जो मास्क नीचे करके कैमरा के लिए पोज दे रहे थे। कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘अपना सिर शर्म से झुका लीजिए। जो भी हो रहा है वो बेहद ही खराब है। अगर आप किसी को सच में सम्मान देना चाहते हैं तो दिवंगत की आत्मा के लिए प्रार्थना कीजिए न कि इस मौके पर तस्वीरें खिचवाएं।

विज्ञापन

3 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला को कहा सॉरी

कुशाल टंडन ने अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को सॉरी बोलते हुए लिखा, ‘दुखद, सॉरी सिड, रेस्ट इन पीस सुपरस्टार’। मीडिया पर भी कुशाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही शर्मनाक है। सभी मीडिया को इस तरह की कवरेज करने के लिए शर्म आनी चाहिए। किसी के करीबी को खोने के बाद अगर ये व्यवहार है आपका तो आप अपना सिर शर्म से झुका लीजिए। बहुत ही शर्मनाक।

 

4 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram
कुशाल ने छोड़ा सोशल मीडिया

कुशाल टंडन का सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर इस तरह की हरकतें देख इतना दिल टूटा कि उन्होंने सोशल मीडिया से ही दूरिया बना ली। एक पोस्ट करते हुए कुशाल ने लिखा, ‘सोशल मीडिया से दूर जा रहा हूं तब तक समाझ में और परिवार में इंसान बने रहें’।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी दोस्त थे कुशाल टंडन

बता दें कि कुशाल टंडन टेलीविजन के उन अभिनेताओं में से हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थे। ये दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते थे। जब कुशाल ने अपने रेस्तरां के उदघाटन की पार्टी रखी थी तो सिड भी उसमें शामिल हुए थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद कुशाल टंडन ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘दुखद, भगवान उनकी मां और उनके परिवार को हिम्मत दें। रेस्ट इन पीस भाई’।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें