फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrenu-Akshay Wedding: श्रेनु पारिख की मांग में सजा अक्षय के नाम का सिंदूर, शादी की स्वप्निल तस्वीरें वायरल

Thu, 21 Dec 2023 09:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'घर एक मंदिर शो' में काम कर चुके टीवी कलाकार श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
'घर एक मंदिर शो' में काम कर चुके टीवी कलाकार श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। शादी समारोह श्रेनु के गृहनगर वडोदरा में हुआ। वहीं, अब जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की स्वप्निल तस्वीरें साझा हैं, जिन पर फैंस समेत सितारे भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। जोड़े को शादीशुदा जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अपनी शादी के लिए, श्रेनु ने एक सुर्ख लाल और नारंगी लहंगा चुना और अक्षय ने लाल शेरवानी पहनी। तस्वीरों के साथ श्रेनु ने लिखा, 'हमेशा के लिए एक।' इसके साथ ही उन्होंने शादी की तारीख 21 दिसंबर, 2023 का भी उल्लेख किया। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
नवविवाहित जोड़े के दोस्तों ने भी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक वीडियो में श्रेनु को 'राजी' फिल्म के गाने 'दिलबरो' पर चलते हुए दिखाया गया है। एक अन्य वीडियो में जोड़े को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की जोरदार जयकार के बीच एक-दूसरे को माला पहनाते हुए देखा गया।

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' टीवी पर होगी प्रसारित, जानें कब और कहां उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ?
 

4 of 5
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
एक हालिया इंटरव्यू में श्रेनु पारिख ने खुलासा किया था कि अक्षय ने उन्हें कभी औपचारिक रूप से प्रपोज नहीं किया था। अक्षय ने कहा, 'मुझे घटिया प्रस्ताव पसंद नहीं हैं, इसलिए हमारे बीच कभी कोई औपचारिक बात नहीं हुई। लेकिन जब से हमने डेटिंग शुरू की, हम दोनों जानते थे कि हम शादी की ओर बढ़ रहे हैं। हमने अपने परिवारों से बात करने के बाद तारीखें तय कीं।'

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के लिए 2023 रहा बेहद खास, इन छह लुक से खूब बटोरी सुर्खियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेनु पारिख एक जानी-मानी टेलीविजन अदाकारा हैं। श्रेनु ने 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न', 'इस प्यार को क्या नाम दूं- एक बार फिर', 'इश्कबाज', 'घर एक मंदिर' और 'जिंदगी का हर रंग...गुलाल' जैसे टीवी शोज में काम किया है। वहीं, अक्षय म्हात्रे 'पिया अलबेला' में नरेन व्यास और 'इंडियावाली मां' में रोहन की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। 

Animal: 'एनिमल' के लिए महेश बाबू थे निर्देशक की पहली पसंद? संदीप रेड्डी वांगा ने चुप्पी तोड़ बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें