फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: शो हारकर भी दिल जीत ले गए ये कंटेस्टेंट्स, आज इंडस्ट्री में बन चुके हैं बड़ा नाम

Sat, 23 Oct 2021 02:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शहनाज गिल, आसिम रियाज, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस को हमेशा से ही जबरदस्त टीआरपी मिलती आई है। इस बार टीवी पर सीजन 15 प्रसारित हो रहा है और दर्शकों का काफी मनोरंजन हो रहा है। घर में चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे और रोमांस का दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं। इस बार शो का विजेता कौन होगा इसमें तो काफी समय है लेकिन शो में सभी कंटेस्टेंट काफी दमदार दिख रहे हैं। बिग बॉस के इतिहास में बहुत से कंटेस्टेंट ऐसे भी हुए हैं जिन्हें ट्रॉफी नहीं मिल पाई लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।

बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने जीता दर्शकों का दिल

इतना ही नहीं बिग बॉस में आने के बाद से इंडस्ट्री में उनकी पहचान काफी बढ़ गई और अब उनके हाथ में बड़े बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। इन कंटेस्टेंट्स ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। भले ही वह शो जीतने में कामयाब ना हो पाए हों लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और अपनी अलग पहचान बनाई। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट्स के नाम।
विज्ञापन

2 of 7
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शहनाज गिल का शामिल है। शहनाज बिग बॉस की एक ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जिन्होंने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। यहां तक कि शो की टीआरपी बढ़ाने में भी उनका बहुत बड़ा हाथ था। अपनी अनोखी बातों और सिद्धार्थ संग रोमांस को लेकर शहनाज हर वक्त चर्चा में बनी रहीं। वो सीजन 13 की विजेता नहीं बन पाईं लेकिन बिग बॉस ने उनके लिए सफलता के रास्ते खोल दिए। शहनाज अब तक कई वीडियो एलबम में नजर आ चुकी हैं और उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विकास गुप्ता - फोटो : Insatagram- @lostboyjourney
विकास गुप्ता

विकास गुप्ता को बिग बॉस का मास्टरमाइंड कहा जाता है। उनके खेलने और बात करने की तकनीक इतनी उम्दा है कि वो शो में एक बार से ज्यादा कंटेस्टेंट बनकर नजर आए। विकास सीजन 11 और 13 में नजर आ चुके हैं। अचानक से खेल पलट देने और शिल्पा शिंदे से लड़ाई को लेकर विकास काफी चर्चा में आए और अभी भी लोग उन्हें मास्टर माइंड के नाम से ही जानते हैं।

4 of 7
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी

सनी लियोनी कुछ ही समय के लिए बिग बॉस में नजर आई थीं लेकिन इस शो ने उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खोल दिए।सनी शो की विजेता नहीं बन पाई थीं लेकिन उन्हें देखकर महेश भट्ट ने फिल्म जिस्म 2 में कास्ट कर लिया था। इसके बाद सनी कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में नजर आईं। आज सनी बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आसिम रियाज - फोटो : instagram: asimriaz77.official
आसिम रियाज

सीजन 13 में आसिम ने सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन वो शो के विजेता नहीं बन पाए। हालांकि इस शो से आसिम ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं और आज उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। इतना ही नहीं आसिम को देखते हुए ही उनके भाई उमर रियाज को भी सीजन 15 में काम दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही

नोरा फतेही बॉलीवुड में कमाल की डांसर मानी जाती हैं साथ ही भुज फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग का जौहर भी दिखाया है। नोरा बिग बॉस का हिस्सा बनी थी लेकिन वो ट्रॉफी नहीं जीत पाईं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला और आज नोरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियांक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियांक शर्मा

प्रियांक भी बिग बॉस के विजेता नहीं बन पाए लेकिन शो में उनके खेल को काफी पसंद किया गया। इस शो से बाहर निकलने के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट में काम मिला। शो में उनके गुड लुक्स के कारण भी उन्हें काफी पसंद किया गया था और आज प्रियांक टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें