फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी: शमिता शेट्टी का खुलासा, शिल्पा की बहन होना आसान नहीं रहा

Mon, 16 Aug 2021 04:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस रियलिटी टीवी शो के रविवार के एपिसोड में उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को लेकर खुलासा किया। शमिता शेट्टी का कहना है कि शिल्पा शेट्टी की बहन होना उनके लिए आसान नहीं रहा है। होस्ट करण जौहर ने शो में शमिता के खेल एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा की। शमिता शेट्टी ने कहा कि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के 20 साल आसान नहीं रहे हैं और उनको हर वक्त अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के छाये में रहना पड़ा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी फैन क्लब - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि मैंने इंडस्ट्री में 20-25 वर्षों की बहुत कठिन यात्रा की है। एक व्यक्ति के तौर पर मैं अधिक कॉन्फीडेंट हूं। लोग मुझे शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के नाम से जानते हैं। यह एक सुरक्षात्मक छाया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा शेट्टी का शेडो है, लेकिन लोग असली में मुझे नहीं जानते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जब से बिग बॉस ओटीटी शुरू हुआ है, तब से शमिता शेट्टी का अपने साथी प्रतिभागियों से टकराव जग हाजिर है।दिव्या और निशांत भट्ट से उनकी नोंकझोंक हो चुकी है। दिव्या ने तो उन्हें बॉसी तक कह दिया था। शमिता इससे पहले तीन रियलिटी शो कर चुकी हैं और बिग बॉस ओटीटी उनका चौथा रियलिटी शो है। वो बिग बॉस 3, झलक दिखला जा 8 और फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में काम कर चुकी हैं।

4 of 5
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
संडे के एपिसोड में करण जौहर ने शमिता शेट्टी को काफी सपोर्ट किया जिसकी वजह से उनको यूजर्स के ट्रोल का सामना भी करना पड़ा। यूजर्स ने उनको बायस्ड तक बता डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
शो में शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह का भी झगड़ा हो चुका है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा शमिता को शुरुआत से ही पसंद नहीं करती हैं ये शो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है। अक्षरा ने शमिता को अपनी मां की उम्र का बता दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को उन्होंने मौसी कहकर भी बुलाया। इसके बाद कमाल खान इस लड़ाई में कूदे और सोशल मीडिया के जरिए शमिता को 48 साल का बता डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें