फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamita Shetty: शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की एंट्री पर रोक, ये कंटेस्टेंट होंगे शामिल

Tue, 01 Feb 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 खत्म हो गया है। लगभग चार महीने तक चले इस रियलिटी शो का रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल की। तेजस्वी प्रकाश को इस शो से 40 लाख रुपये का ईनाम मिला। इस रियलिटी शो में तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की बिल्कुल भी नहीं बनी थी। दोनों आपस में अक्सर लड़ती-झगड़ती नजर आती थीं। इतना ही नहीं, शमिता और तेजस्वी की लड़ाई सलमान खान के सामने भी नहीं रुकी। दोनों कई बार वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के सामने भिड़ गई थीं और इस वजह से शमिता और करण कुंद्रा की भी लड़ाई हो जाती थी। लेकिन लगता है शो खत्म होने के बाद भी तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच का 36 का आंकड़ा खत्म नहीं हुआ है। इसी वजह से शमिता अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को नहीं बुला रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
2 फरवरी यानी बुधवार को शमिता शेट्टी अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर शमिता एक शानदार पार्टी देंगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त नजर आएंगे। लेकिन शमिता ने इस पार्टी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को नहीं बुलाया है। इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शमिता की बर्थडे पार्टी मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में होगी। इस पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स मौजूद होंगे। लेकिन तेजस्वी और करण को शमिता ने इनवाइट नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापट और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शमिता शेट्टी ने एक इंटरव्यू भी दिया है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने एक ब्रंच पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। शमिता ने बताया कि इस पार्टी में राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट शामिल होंगे।

4 of 5
तेजस्वी और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के एक टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को आंटी कहा था। इस दौरान घर में खूब हंगामा हुआ था। तेजस्वी की बात पर शमिता काफी नाराज हो गई थीं, जिस वजह से उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ करण कुंद्रा को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। तेजस्वी प्रकाश के आंटी वाले बयान पर शिल्पा शेट्टी भी अपनी बहन के सपोर्ट में नजर आई थीं। उन्होंने अपने बयान में तेजस्वी प्रकाश पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि मेरा यह मानना है कि जब एक औरत, दूसरी औरत को नीचा दिखाने की कोशिश करे, वह मेरी बहन हो या फिर कोई और हो, यह एक कमजोरी का साइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
बता दें शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था, जिसके बाद ही वह बिग बॉस के सीजन 15 में भी नजर आई थीं। इस शो में वह मजबूत कंटेस्टेंट थीं। शमिता बिग बॉस 15 के टॉप 5 तक पहुंची थीं लेकिन फिर वह कम वोट के चलते ट्रॉफी पाने की रेस से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें