फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Khan-Ali Merchant: बिग बॉस के घर में शादी कर सारा-अली ने बटोरी थीं सुर्खियां, दो महीने भी नहीं चला रिश्ता

Thu, 10 Nov 2022 07:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा खान, अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सारा खान और अली मर्चेंट दोनों अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों दोनों रियलिटी शो लॉक अप में साथ नजर आए थे, जिसके बाद उनकी लव स्टोरी और शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई थी। वहीं, 2010 में आज ही के दिन सारा और अली ने नेशनल टीवी पर निकाह किया था। लेकिन 'बिग बॉस 4' के घर से बाहर आते ही दोनों का रिश्ता महज दो महीने में ही टूट गया। तलाक के समय दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सवाल उठे थे। ऐसे में आज हम आपको दोनों की शादी और लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सारा खान, अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सारा खान और अली मर्चेंट ने 10 नवंबर 2010 को बिग बॉस के घर में शादी की थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद दोनों अलग हो गए। उस समय सारा और अली के रिश्ते को लेकर कहा गया था कि दोनों ने पब्लिसिटी के लिए नेशनल टीवी पर शादी की है और इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये भी दिए गए थे। हालांकि चैनल ने साफ कर दिया था कि दोनों ने शो के दौरान खुद शादी करने का फैसला किया था। चैनल ने दोनों से कोई डील नहीं थी। लेकिन फिर भी दोनों की शादी काफी समय तक सवालों के घेरे में घिरी रही थी। वहीं, अब उनके तलाक को 12 साल पूरे हो चुके हैं।

The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ पर मचा बवाल, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

3 of 4
सारा खान, अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
कभी वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने वाले सारा और अली तलाक के बाद एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते थे। उस समय खबरें आई थी कि पब्लिसिटी के लिए की गई शादी में शामिल हुए अली मर्चेंट के माता-पिता को किसी से भी इस बारे में बात नहीं करने के लिए कहा गया था, क्योंकि उनके बच्चों का करियर दांव पर लगा था। वहीं, एक शो का हिस्सा बने अली मर्चेंट ने इस बात को माना था सारा के साथ पब्लिसिटी के लिए शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। वहीं, अब लॉक अप में दोनों वर्षों बाद फिर से मिले, तो दोनों ने एक-दूसरे से झगड़ा करते भी नजर आए थे।

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज
विज्ञापन

4 of 4
सारा खान, शांतनु राजे - फोटो : social media
अब सारा खान और अली मर्चेंट दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अली मर्चेंट ने सारा से तलाक के बाद 2016 में शादी की थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। अली की दूसरी पत्नी को उनका डीजे का काम करना पसंद नहीं था, वह चाहती थी कि अली कोई बिजनेस या फिर एक्टिंग करे। हालांकि दोनों की बात नहीं बनी और वे अलग हो गए। वहीं, सारा अली खान भी पायलट शांतनु राजे को डेट कर रही हैं। शांतनु अली और सारा के म्यूचल फ्रेंड है और दोनों पार्टी में कई बार मिले थे, लेकिन कभी बात नहीं की थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया अब वह जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

Baap First Look Out: रिलीज हुआ 'बाप' का धांसू पोस्ट, गैंगस्टर के लुक में नजर आए जैकी, संजय, मिथुन और सनी देओल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें