फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक अगले हफ्ते भी बने रहेंगे घर के कैप्टन! इन चार लोगों को किया नॉमिनेशन से सेफ

Thu, 10 Nov 2022 02:02 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अब्दू रोजिक - फोटो : social media
बिग बॉस में जिस तरह से दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं शो रोमांचक होता जा रहा है। जहां घरवालों के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं अब्दू रोजिक पर ज्यादातर प्रतिभागी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के कहने पर घर वालों के द्वारा कैप्टन अब्दू को उनकी कैप्टेंसी के लिए मार्क्स दिए गए और इस दौरान ज्यादातर घरवालों ने उन्हें दस में से दस या दस में से नौ नंबर दिए। जिससे प्रतिस्पर्धियों के सामने अब्दू का पल्लड़ा भारी पड़ता दिखा। वहीं अपनी कैप्टेंसी की स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए अब्दू रोजिक ने घर के चार लोगों को नॉमिनेशन से बचा लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
अब्दू रोजिक - फोटो : social media
बिग बॉस कहते हैं कि ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैप्टन को इतना पंसद किया गया हो। अब्दू अगले हफ्ते भी कैप्टन बने रह सकते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस कहते हैं, लेकिन ये घरवालों पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही सभी को एक टास्क दिया गया, जिससे यह पता चलेगा कि अब्दू अगले हफ्ते कैप्टन बने रहेंगे या फिर नहीं। अब देखना होगा कि क्या अब्दू अगले हफ्ते कैप्टन बनते हैं या नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
अब्दू रोजिक - फोटो : social media
बिग बॉस ने अब्दू रोजिक को उनकी कैप्टैंसी के विशेषाधिकार का पालन करते हुए। उनके पसंदीदा चार प्रतिभागियों को नॉमिनेशन से बचाने के लिए कहा गया और इस दौरान अब्दू ने साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत अहलूवालिया को सेफ किया। इस तरह से इस हफ्ते के लिए अब्दू समेत ये चार सदस्य भी बिग बॉस के घर में अपने सफर जारी रखेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : social media
बिग बॉस के द्वारा दी गई नॉमिनेशन की प्रक्रिया में घर वाले एक दूसरे पर खूब आरोप लगाते नजर आए। अब सभी घरवालों की सहमति से कुछ सदस्यों को फाइनली नॉमिनेट किया जाएगा। नॉमिनेशन की तलवार लटकते ही सुंबुल और शालीन के बीच जमकर बहस हुई। दोनों की दोस्ती टूटने की कगार पर दिखाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें