फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के इस अभिनेता के साथ दिनदहाड़े लूटपाट, सुनसान सड़क पर बदमाशों ने गाड़ी रोकी और...

Sun, 27 Sep 2020 07:55 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
'हप्पू की उलटन पलटन' में कमलेश का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय चौधरी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात हुई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर आप बीती बताई है। संजय के साथ ये घटना तब घटी जब वो मुंबई के मीरा रोड से गुजर रहे थे। इसके साथ उन्होंने सभी से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन

2 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
संजय चौधरी मीरा रोड से नायगांव मुंबई 'हप्पू की उलटन पलटन' के सेट पर जा रहे थे। उस वक्त दोपहर के ढाई बज रहे थे। संजय बताते हैं कि 'जब मैं गाड़ी से जा रहा था तभी स्कूटी पर एक आदमी मेरी कार के पास आया और खिड़की पर मारना शुरू कर दिया। वो गालियां भी दे रहा था। उसने मुझे गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा। मैंने सोचा कि गाड़ी तो मैं आराम से ही चला रहा था। मेरी तो गाड़ी कहीं टच भी नहीं हुई।'
विज्ञापन

3 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
संजय ने आगे कहा कि 'फिर मैंने गाड़ी साइड में लगा दी। उसने शीशा नीचे करने के लिए कहा। मैंने जैसे ही शीशा नीचे किया, उसने खिड़की से हाथ डालकर गेट खोला और गाड़ी में बैठ गया। उसने सबसे पहले मेरा मोबाइल लिया और कहने लगा तूने मुझे मार दिया। मेरा बहुत नुकसान हुआ है। 20 हजार का मेरा नुकसान हो गया। वो कहने लगा मेरे हाथ में चोट लगी है। उसके बाद दो तीन लोग और स्कूटी से आ गए। वो कहने लगा अभी एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल और दे।'

4 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
संजय ने आगे बताया कि 'मैंने उनसे कहा कि अभी मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। तब वो कहने लगा कि मैं मोबाइल नहीं दूंगा लेकर जा रहा हूं। इसके बाद वो गाली देने लग गया है। पुलिस के पास ले जाने की धमकी देने लगा। वो दो तीन लोग थे मैं अकेला था। मैं थोड़ा डर गया था। मैंने अपना वॉलेट निकाला उसमें पांच सौ रुपये थे। उसके बाद गाड़ी में दो सौ रुपये पड़े थे, उसको वो भी दे दिए। सात सौ रुपये लेकर उसने कहा कि चल निकल निकल।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
संजय बताते हैं कि 'ऐसी हालत में गाड़ी रोकनी नहीं चाहिए। गाड़ी रोक भी दी तो शीशा नीचे नहीं करना चाहिए। मैं बहुत सीधा इंसान हूं। मैं इमोशनल हो जाता हूं। मैं इसलिए आप सबको आगाह करना चाहता हूं कि कभी भी ऐसा हो तो गाड़ी रोको मत। लोगों के पास जॉब नहीं है काम नहीं है ऐसे में इस तरह की ये वारदात हो रही हैं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें