चंद्रकांता
1994- 96 में नीरजा गुलेरी सीरियल 'चंद्रकांता' लेकर आईं। सीरियल में शिखा स्वरूप, शाहबाज खान, मुकेश खन्ना, इरफान खान और पंकज धीर जैसे कलाकार थे। 'चंद्रकांता' सीरियल बाबू देवकीनंदन खत्री के इसी नाम के उपन्यास पर बना था। सीरियल में नौगढ़ और विजयगढ़ की कहानी दिखाई गई थी। इस धारावाहिक का टाइटल ट्रैक 'चंद्रकांता की कहानी' दर्शकों के बीच काफी मशहूर था जिसे सोनू निगम ने गाया था।