फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: गुफा जैसा किचन, किले जैसा बेडरूम, बेहद शानदार है बिग बॉस का नया घर

Sat, 05 Oct 2024 09:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 18, लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 6 अक्टूबर से इस चर्चित शो का आगाज होने जा रहा है। इस शो में सलमान खान बतौर होस्ट एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। इस रियलिटी शो का थीम इस बार 'समय का तांडव' रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस थीम की झलक शो के सेट में भी नजर आती है। बिग बॉस 18 का नया घर इस बार गुफाओं और पुराने किलों के जैसा नजर आ रहा है। यह घर पिछले वर्षों की तुलना और भी अधिक भव्य दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बार घर में गुप्त प्रवेश द्वार, गुप्त दरवाजे और कुछ ऐसे स्थान भी हैं जो आसानी से दिखाई नहीं दे सकते हैं। बगीचे के क्षेत्र में प्रवेश करने पर विशाल खंभे और एक रास्ता घर के प्रवेश द्वार की ओर जाता है, जो कि काफी ज्यादा आकर्षक है। बाथरूम की थीम तुर्की हम्माम से प्रेरित है। इसके प्रवेश द्वार पर एक विशाल ट्रोजन घोड़ा है,  जिसमें बैठने के लिए जगह है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लिविंग रूम को खास अंदाज में डिजाइन किया गया है, इस देखकर लोगों को प्रचीन समय जैसी फिलिंग आएगी। यहां  बैठने की जगह को एक कोने में रखा गया है, जिसमें बीच में एक बड़ी डाइनिंग टेबल रखी गई है। रसोई को गुफा की तरह बनाया गया है, जबकि बेडरूम का क्षेत्र देखकर लोगों को किले जैसा अहसास होगा। 

4 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शानदार घर को डिजाइन करने में 45 दिन और करीब 200 कारीगर लगे। बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही इस घर पर काम शुरू हुआ था। इसे मशहूर कला निर्देशक ओमंग कुमार ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 18 की के प्रतिभागियों की बात करें तो इस बार शो में निया शर्मा,  शहजाद धामी, शोएब इब्राहिम, नयरा बनर्जी, समीरा रेड्डी और शिल्पा शिरोडकर जैसे मशहूर चेहरों के नजर आने की चर्चा है। रविवार को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा, जिसमें और भी कई सेलेब्स प्रतिभागी के तौर पर घर के अंदर प्रवेश करेंगे। 
Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' नहीं दिखा पा रही कमाल, आठवें दिन ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें