बिग बॉस 18
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बार घर में गुप्त प्रवेश द्वार, गुप्त दरवाजे और कुछ ऐसे स्थान भी हैं जो आसानी से दिखाई नहीं दे सकते हैं। बगीचे के क्षेत्र में प्रवेश करने पर विशाल खंभे और एक रास्ता घर के प्रवेश द्वार की ओर जाता है, जो कि काफी ज्यादा आकर्षक है। बाथरूम की थीम तुर्की हम्माम से प्रेरित है। इसके प्रवेश द्वार पर एक विशाल ट्रोजन घोड़ा है, जिसमें बैठने के लिए जगह है।