फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohitashv Gour: भयानक गर्मी में छत पर सोने गए रोहिताश्व यूं बचे मरते मरते, संजय मिश्रा, विनीत कुमार बने देवदूत

Fri, 07 Jun 2024 05:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मुंबई शहर में अपनी किस्मत चमकाने आने वालों के पास ढेरों कहानियां हैं। ऐसी ही एक कहानी है छोटे परदे के शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का किरदार करने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ की।
विज्ञापन
1 of 5
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई शहर में अपनी किस्मत चमकाने आने वालों के पास ढेरों कहानियां हैं। ऐसी ही एक कहानी है छोटे परदे के शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का किरदार करने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ की। रोहिताश्व तब अभिनेता संजय मिश्रा और विनीत कुमार के साथ किराए के मकान में साझीदार बनकर रहते थे और ये मामला तब का ही है।
विज्ञापन

2 of 5
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहिताश्व गौड़ बताते हैं, ‘‘ये सन् 1990 की बात है, संजय, विनीत और मैं, मुंबई के सांताक्रूज में किराए के एक अपार्टमेंट में साथ रहते थे। वो एयरपोर्ट के काफी करीब था। भयानक गर्मी वाली एक रात हमने छत पर ही सोने का फैसला किया, क्योंकि वहां मकान मालिक के बेटे का बर्थडे मनाया जा रहा था और हमें गर्मी से राहत भी पानी थी। लेकिन हम इस बात से बेखबर थे कि ऊपर लगे टैंक से पानी गिरा हुआ है।”
विज्ञापन

3 of 5
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात सिर्फ पानी की होती तो कोई बात न होती, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। रोहिताश्व बताते हैं, “हवाई जहाजों के जबर्दस्त शोर के बावजूद हमें नींद आ गई। अगली सुबह, मैं एक बेहद ही खौफनाक सच्चाई के साथ जगा। मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था। कुछ अनहोनी को भांपते हुए, संजय और विनीत बिना किसी देरी के तुरंत हरकत में आए। उन्होंने मुझे खड़ा करने और चलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। वे किसी तरह मुझे लेकर समय पर अस्पताल पहुंच गए।”

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने की तृप्ति डिमरी के आत्मविश्वास की तारीफ, कहा- उनके साथ काम करना शानदार है

4 of 5
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि रोहिताश्व की पूरी रीढ़ रातभर पानी के संपर्क में रही, इसलिए वह लगभग लकवाग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच चुके थे। रोहिताश्व के मुताबिक, “यदि मेरे दोस्त तत्काल हरकत में नहीं आते तो मैं गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। वह बेहद ही डरावना अनुभव था, लेकिन मैं संजय और विनीत का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुरंत कदम उठाया और निस्वार्थ रूप से सहयोग किया।”

Grant Sputore: 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं ग्रांट! लीजेंडरी पिक्चर्स से मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहिताश्व कहते हैं, ‘‘उस घटना के बाद मेरी रिकवरी का सफर काफी लंबा और तकलीफदेह रहा, इसलिए मैंने मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन लौटने का फैसला किया। वहां मैं कई महीनों तक बेड रेस्ट पर रहा। जब मुझमें थोड़ी ताकत आई तो मैंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रिपर्टरी कंपनी में दाखिला ले लिया। 1997 में मुंबई लौटकर अपना सफर शुरू करने का फैसला लेने से पहले मैंने छह साल तक अपनी इस कला को संवारने का काम किया। उस घटना का मुझ पर बेहद ही गहरा प्रभाव पड़ा था। संजय और विनीत ने मेरे मुश्किल समय में जो किया उसके लिए मैं हमेशा ही उनका आभारी रहूंगा। मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया करता हूं।”
 

Vedaa: दिल दहला देने वाले एक्शन के साथ ‘वेदा’ इस दिन होगी रिलीज, चौंका देने वाली कहानी के लिए हो जाएं तैयार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें