इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक करन कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के अलग होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी निराश हो गए थे। अचानक लिए इस फैलसे ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस रिश्ते को खत्म करने को लेकर अनुषा कई बात की। करन और अनुषा के ब्रेकअप हुए करीब एक साल हो गया है। वहीं, ब्रेकअप के एक साल बाद अब अनुषा ने फिर से करन से अलग होने के बारे में खुलकर बात की।
दरअसल, अनुषा ने एक फैन के पूछने पर इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्वैश्चन- आंसर सेशन के दौरान पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया। फैन ने पूछा- अगर आप बता सकें तो आपके करन से ब्रेकअप की वजह क्या है? अनुषा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें करन के प्यार की जगह सेल्फ लव को चुना।