फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TKSS: पढ़िए क्या हुआ जब ऑटो से उतरते ही चिल्लाईं आम्रपाली, ओ निरहुआ!, रवि किशन और रानी का हंस हंसकर बुरा हाल

Wed, 02 Mar 2022 12:22 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Bhojpuri stars on TKSS - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में इस रविवार भोजपुरी सिनेमा के सितारे  रवि किशन, रानी चटर्जी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे खासतौर पर मौजूद रहेंगे। इस एपीसोज की शूटिंग के दौरान सारे कलाकारों ने जमकर मस्ती की। इस शो के दौरान सितारों ने एख दूसरे को लेकर खूब दिलचस्प किस्से भी दिल खोलकर सुनाए। रवि किशन ने मुंबई की गलियों में मिली शोहरत के दुनिया भर में फैलने के बारे में बताया तो रानी चटर्जी के किस्सों पर भी शूटिंग के दौरान लोग खूब उत्साहित होते देखे गए। लेकिन, सबसे ज्यादा मजेदार किस्सा शूटिंग के दौरान सामने आया निरहुआ और आम्रपाली का।
विज्ञापन

2 of 4
Bhojpuri stars on TKSS - फोटो : SonyTv
शूटिंग के दौरान ये खुलासा हुआ कि मशहूर एक्टर निरहुआ अपनी कई फिल्मों की को-स्टार आम्रपाली के साथ कई बार बड़ी विचित्र स्थितियों में फंस चुके हैं। इस बारे में बात चली तो निरहुआ ने एक ऐसी घटना के बारे में जानकारी दी जिसमें आम्रपाली की शरारत के बाद निरहुआ को देर तक ऑटो में बैठकर शहर घूमते रहे। और, ये किस्सा तब हुआ जब वह  आम्रपाली के साथ एक फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
Bhojpuri stars on TKSS - फोटो : SonyTv
इस घटना के बारे में बताते हुए निरहुआ ने कहा, "आम्रपाली कई बार मुझे दुविधा में डाल देती हैं। यदि हम कभी बाहर फिल्म देखने जाते हैं, तो हम ऑटो में यात्रा करना पसंद करते हैं और अपनी पहचान छुपाने के लिए  चेहरे पर मास्क लगा लेते हैं। लेकिन फिर भी एक बार एक ऑटो ड्राइवर को शक हो गया और उसने पीछे मुड़कर हमसे पूछा, "क्या आप फिल्मों में काम करते हैं?" मैंने कहा, "नहीं।"
विज्ञापन

4 of 4
Bhojpuri stars on TKSS - फोटो : SonyTv
इसके बाद ड्राइवर ने जो कहा उसने निरहुआ और आम्रपाली के दिल की धड़कनें तेज कर दीं। उन्होंने कहा, "असल में आपकी तरह कोई है, जो हमारा हीरो है। कभी आपको उनकी फिल्में देखना चाहिए। वो बहुत बढ़िया एक्टर हैं।" निरहुआ ने कहा, "बिल्कुल, मैं जरूर देखूंगा। फिर मैं सुरक्षित हो गया और उसका शक दूर हो गया। मैंने उन्हें (आम्रपाली) उनके घर पर छोड़ा और उन्होंने ऑटो से उतरकर जोर से कहा, 'ओ निरहुआ!' और इतना कहकर वो भाग गईं। अब जबकि वह मेरी पहचान बताकर भाग गई थीं, तो ऑटो ड्राइवर ने मुझे पूरे शहर में घुमाया।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें