फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह के समर्थन में खड़े हुए कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव ने लगाया आरोप, क्या आप ड्रग लेने का समर्थन करते हैं

Wed, 02 Dec 2020 03:04 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
राजू श्रीवास्तव और कृष्णा अभिषेक - फोटो : AMAR UJALA
भारती सिंह के ड्रग्स लेने और इस बात को कबूल करने के बाद इंडस्ट्री में दो गुट बट गए हैं, एक वो जो भारती सिंह का समर्थन कर रहे हैं और दूसरे वो उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में भारती सिंह के को स्टार कृष्णा अभिषेक उनके बचाव में उतरे और उनके समर्थन में एक पोस्ट लिख डाली।

इस पोस्ट के बाद कॉमेडी जगत में नाम और शोहरत कमाने वाले राजू श्रीवास्तव ने कृष्णा को फटकारा और कहा कि कृष्णा के भारती के समर्थन में खड़े होने के फैसले से वो हक्के-बक्के रहे गए। राजू श्रीवास्तव ने कृष्णा अभिषेक पर कई तरह के आरोप लगाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव ने कृष्णा के पोस्ट को पढ़ने के बाद उन पर ही सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि जब कृष्णा कहते हैं कि वो भारती के साथ खड़े हैं, क्या इसका मतलब यह है कि वो भारती के ड्रग लेने वाली बात का समर्थन करते हैं? क्या वो कॉमेडी समुदाय के लिए इस तरह की छवि बनाना चाहते हैं कि कोई स्टैंड-अप ड्रग लेने वालों के साथ खड़ा है?

राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने भारती और उनके पति के खिलाफ तभी बोला जब भारती ने खुद इसे कबूला। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि भारती सिंह ने एनसीबी के सामने इस बात की पुष्टि की है कि वो ड्रग लेती हैं और उनके घर में ड्रग पाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani
राजू श्रीवास्तव ने आगे कहा कि भारती सिंह के कबूलनामे के बाद ही मैंने उनको फटकारा, क्या मुझे अपने समुदाय में गलत काम करने वालों को फटकारना या डांटना नहीं चाहिए। क्या मुझे गलत करने वालों के साथ खड़ा होना चाहिए? क्या कृष्णा और भारती इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि मैं उनकी आलोचना भी नहीं कर सकता? 

कृष्णा अभिषेक ने एक बयान में कहा कि कपिल शर्मा शो की पूरी टीम मुझसे खफा है, इस बयान पर राजू श्रीवास्तव काफी अचम्भित दिखाई दिए। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो भारती की भलाई के लिए कहा। मुझे इसका पूरा हक है।

4 of 5
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन कुछ दिन में दोनों को जमानत मिल गई। अब खबर है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द हो सकती हैं। एनसीबी इसकी मांग कोर्ट से की है।

साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए निचली अदालत के आदेश को रद्द कर एजेंसी को हिरासत में उनसे पूछताछ की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। जिसके चलते अदालत ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया। अगले सप्ताह मामले में सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharti singh - फोटो : social media
भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें