फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: होटल व्यापारी ने पवित्र पुनिया का पति होने का किया दावा, कहा- ‘चार बार दे चुकी हैं धोखा’

Wed, 02 Dec 2020 12:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवित्र पुनिया, सुमित माहेश्वरी - फोटो : वायरल हो रही तस्वीर
बिग बॉस 14 के घर से हाल ही में पवित्र पुनिया बेघर हो गई हैं। शो में हिस्सा लेने के बाद से पवित्र पुनिया की निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक होटल चलाने वाले शख्स सुमित माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने पवित्र पुनिया से शादी की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram: colorstv
सुमित माहेश्वरी का दावा है कि पवित्र पुनिया अभी भी शादीशुदा हैं। उनके साथ तलाक नहीं हुआ है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पवित्र ने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया कि वे शादीशुदा हैं। शो के एक एपिसोड में वे कई बार अपने ब्वॉयफ्रेंड का जिक्र करती पाई गई थीं। उन्होंने कहा था कि उनकी सगाई हुई थी और उनका एक मंगेतर था।
विज्ञापन

3 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
सुमित माहेश्वरी ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘पवित्र ने मुझे चार बार धोखा दिया। पारस छाबड़ा, प्रतीक शहजपाल और एक अन्य शख्स जो इंडस्ट्री से नहीं था, इन लोगों के लिए पवित्र ने मुझे धोखा दिया।‘ उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्र ने एजाज के साथ रिलेशन बना लिया है। अब वह उनके साथ नहीं रह सकते।

4 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
पारस छाबड़ा ने भी कही थी शादीशुदा होने की बात
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह पवित्र के साथ रिश्ते में थे, तब पवित्र शादीशुदा थीं और उन्होंने पारस से वह बात छुपाई थी। पारस ने कहा, 'अगर मैं उनकी सबसे बड़ी गलती था तो उन्होंने एकदम ठीक कहा है। एक शादीशुदा औरत मुझे बेवकूफ नहीं बना सकती। मुझे तो तब पता चला जब उनके पति ने मुझे मैसेज करके कहा कि मैं पवित्र के साथ रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन उससे पहले पवित्र को उसे तलाक देना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पवित्र ने पारस को बताया था सबसे बड़ी गलती
पवित्र पुनिया ने शो में दाखिल होने से पहले एक इंटरव्यू में पारस छाबड़ा के बारे में कहा था कि पारस उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थे। इन दोनों में नजदीकियां वर्ष 2018 में बढ़ी। इसका जिक्र कई बार उस समय भी हुआ जब पारस खुद बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें