फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4: ऋषि को याद कर भावुक हुईं नीतू, बोलीं- इससे अच्छी श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती

Thu, 24 Jun 2021 07:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोनी टीवी
टीवी पर आने वाले रियलिटी शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इन दिनों लगभग सभी सिंगिंग और डासिंग रियलिटी शो में वीकेंड स्पेशल एपिसोड में खास मेहमानों को बुलाया जा रहा है। सुपर डांसर चैप्टर 4 के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर नजर आने वाली हैं। इस खास एपिसोड में कंटेस्टेंट नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के गानों पर डांस करते नजर आएंगे। बता दें कि ये शो दर्शकों के बीच काफी मशहूर है।

पति ऋषि को याद कर नीतू की आंखों में आए आंसू

एक तरफ तो जहां इस शो में प्रतिभावान कंटेस्टेंट अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लेते हैं तो वहीं शो के जजों की मस्ती भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। फैंस भी इस शो से जुड़ी हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में नीतू कपूर नजर आने वाली हैं तो मस्ती का आलम ही दूसरा होगा। इसकी एक झलक इसके प्रोमो वीडियो में नजर आ रही है। हालांकि मस्ती के साथ साथ एक पल ऐसा भी आता है जब ऋषि कपूर को याद कर नीतू भावुक हो जाती हैं।




Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोनी टीवी
बता दें कि सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुपर डांसर चैप्टर 4 का एक प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो मे सभी कंटेस्टेंट ऋषि और नीतू के रोमांटिक गानों पर डांस करते नजर आएंगे। हालांकि एक तरफ जहां कंटेस्टेंट ने शानदारी परफॉर्मेंस दी तो वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्हें देखकर सेट पर मौजूद हर किसी की आंख में आंसू आ गए। वहीं वीडियो में नीतू भी एक गाने पर झूमती हुई नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोनी टीवी
गौरतलब है कि अब तक नीतू कपूर कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं और जब भी ऋषि कपूर की बात होती है तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। सुपर डांसर के सेट पर जब कंटेस्टेंट ने 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' और दूसरे गानों पर डांस किया तो नीतू भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता किसी ने अब तक इतना अच्छा ट्रिब्यूट दिया है या फिर कभी दे सकता है।बहुत अच्छा था ये, दिल को छू गया।

4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि साल 2020 में 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन ने बॉलीवुड, फैंस और उनके परिवार को बहुत गहरा दुख दिया था। ऋषि कपूर के कैंसर का पता चलने के बाद नीतू कपूर उनके साथ हर वक्त मौजूद थीं और अंत समय तक उनका ख्याल रखती रहीं। ऋषि के जाने से नीतू सबसे ज्यादा अकेला महसूस करती हैं। हालांकि अब वो धीरे धीरे खुद को संभाल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54
इस साल कपूर खानदान ने ऋषि कपूर की पहली बरसी मनाई थी। इस मौके पर नीतू कपूर ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'पिछला साल पूरी दुनिया के लिए दुख और शोक में बिता था लेकिन हमारे लिए ये इससे भी ज्यादा बुरा था क्योंकि हमने आपको खो दिया। ऐसा एक भी दिन नहीं बीता जब हमें आपकी याद ना आई हो। हमने जिंदगी को स्वीकार लिया है, लेकिन आपके बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें