घनश्याम नायक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस सीरियल में घनश्याम जेठालाल की दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करते हुए नजर आते थे। ऐसे में जब अभिनेता के निधन की जानकारी उनके चाहने वालों को लगी, तो हर कोई दुख के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आया। घनश्याम नायक ने साल 1960 में आई फिल्म 'मासूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद घनश्याम नायक ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'बेटा', 'आंखें', 'आंदोलन', 'बरसात' शामिल हैं। वह फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी नजर आए थे। हालांकि उन्हें असली सफलता शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली थी।