मोना सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उधर, साल 2016 में छोटे परदे पर अपना आखिरी धारावाहिक ‘कवच’ करने के बाद मोना सिंह फिल्मों और वेब सीरीज में नाम कमाने चली गई थीं। फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ में लोगों ने उन्हें पहले भी पसंद किया था। लेकिन ‘कवच’ का काम बंद करने के बाद उन्हें बस एक गुमनाम सी फिल्म ‘अमावस’ में ही काम मिला। एक शॉर्ट फिल्म ‘एक छोटी सी ईगो’ में भी उनका काम किसी ने खास नोटिस नहीं किया । अब उनकी सारी आस आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर टिकी है, जिसमें वह एक चरित्र भूमिका निभा रही हैं।