टीवी के चर्चित शो इंडियन आइडल 12 के बीते रात यानी 20 जून का एपिसोड काफी मस्ती और मनोरंजन से भरपूर रहा। दरअसल, कल्याणजी-आनंदजी की मशहूर जोड़ी के लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर आनंद जी की खास मौजूदगी में सभी कंटेस्टेंट्स एक बार फिर अपनी आवाज से उन्हें मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान 'अकेले हैं चले आओ' गाने पर दानिश मोहम्मद की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद आनंदजी बेहद खुश हुए। साथ ही उन्होंने तीनों जजों-हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के साथ-साथ सेट पर मौजूद सभी लोगों को हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।
दानिश की परफॉर्मेंस के बाद आनंद जी ने कहा, 'आपकी आवाज बड़ी अनोखी और शानदार है। जब भी आप गाते हैं, तो आपको हर सुर की सटीक समझ होती है। आपको सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। ईश्वर आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे और आपको जिंदगी में बहुत सफलता मिले।'