श्रद्धा आर्या आज टेलीविजन का एक जाना-माना नाम हैं। वो पिछले कई सालों से एकता कपूर के लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका में निभा रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर मशहूर किया। श्रद्धा आर्या कई बार ऑन-स्क्रीन दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब फैंस की पसंदीदा प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या जल्द ही असल जिंदगी में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा जल्द ही सात-फेरे लेंगी।
श्रद्धा आर्या इस दिन लेंगी सात-फेरे
रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा आर्या की शादी की तैयारियां दिल्ली में चल रही हैं और वो 16 नवम्बर 2021 को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। श्रद्धा टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही चर्चा में आती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की सुर्खियों से बिलकुल अलग रखती हैं।