फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: अपने रिलेशन पर उठे सवालों का मायशा अय्यर ने दिया जवाब, प्यार को झूठा कहने वालों को लगाई फटकार

Fri, 12 Nov 2021 02:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान सहगल और मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को रोजाना नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में हर दिन आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में एक तरफ जहां दर्शकों को लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं, तो वहीं कंटेस्टेंट की लव स्टोरी ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसी क्रम में इस सीजन ईशान सहगल और मायशा अय्यर के लव एंगल ने भी शो में रहते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, दोनों ही अब इस शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन ,शो से बाहर आने के बाद भी वह साथ नजर नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस के घर के आते ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। यहां तक कि वह एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हो गए थे। ऐसे में कई लोगों ने ईशान और मायशा के रिलेशन पर सवाल उठाने खड़े कर दिए थे। वहीं, कई ने इसे दिखावा तक करार दिया था।

विज्ञापन

2 of 5
ईशान सहगल और मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अब मायशा अय्यर शो से बाहर आते ही उनके रिशेलन को झूठा बताने वालों को जमकर फटकार लगाई। एक वेबसाइट से बात करते हुए मायशा ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि मेरा और ईशान का प्यार स्क्रिप्टेड था। मैं लोगों से पूछना चाहती हूं कि अगर 15 साल का रिश्ता अचानक टूट सकता है तो क्या 3 दिन में किसी को प्यार हो सकता।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान सहगल और मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि 'लोग मेरे बारे में क्या सोचते है मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। शो में हमें एक महीने बिताने पर ही ऐसा लग रहा था जैसे हमने पूरी जिंदगी साथ बिता ली। मायशा कहती हैं कि प्यार की कोई एक्पायरी नहीं होती। प्यार कभी भी और किसी को भी हो सकता है।'

 

4 of 5
ईशान सहगल और मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले ईशान सहगल ने भी शो से बाहर आने के बाद मायशा के साथ अपने रिश्ते पर खुल कर बात की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, ‘मेरी बहन ने मायशा से बात की है और वह उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार भी कर रही है। इसके अवाला मैंने अपनी मां से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है और वह असल में उसे पसंद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान सहगल और मायशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, शो से बाहर आने के बाद अब यह कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहा है। हाल ही में दोनों अपनी डिनर डेट पर गए थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान और माइशा अपने रोमांटिक वेकेशन के लिए गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। कपल ने मुंबई एयरपोर्ट से सुबह की फ्लाइट ली और 2-3 दिनों के लिए एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। ऐसे में अब फैंस को इनकी इस रोमांटिक ट्रिप की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें