एक साथ काम करने वाले एक्टर अक्सर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता कॉमेडियन कृष्णा और कपिल शर्मा का है। यह दोनों न तो कभी दोस्त रहे और न ही इतने बड़े दुश्मन कि एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद न करें। कपिल काफी समय से टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं इस बीच कृष्णा ने कपिल के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
हो
2 of 5
kapil sharma and Krishna
कृष्णा और कपिल एक साथ 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया करते थे। हालांकि कुछ वक्त बाद कपिल ने इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कहकर अपना शो शुरू कर दिया था। फिलहाल कपिल अपनी तबीयत पर ध्यान दे रहे हैं और टीवी से दूर हैं। हाल ही में कपिल के प्रतिद्वंदी कृष्णा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। इस दौरान कृष्णा ने कपिल से संबंधित कई सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 5
krishna abhishek
कृष्णा अभिषेक ने कहा - 'कपिल की खराब तबीयत सुनकर मैं दुखी हो गया था। मैं अपने आप को उनका दोस्त तो नहीं मानता लेकिन हमेशा उनके अच्छे स्वास्थ की कामना करता हूं। मैंने 5 साल बाद कपिल को मैसेज किया था। यहां तक कि मैंने यह भी कपिल से कहा था कि हम लोग एक साथ काम भी कर सकते हैं अगर आप चाहे। वह मशहूर कॉमेडियन हैं हर कोई उनकी इज्जत करता है।'
4 of 5
Kapil Sharma
आपको बता दें, कृष्णा अभिषेक भी मशहूर कॉमेडियन हैं। जब पत्रकार ने कपिल पर धमकी देने का आरोप लगाया था उस वक्त कृष्णा ने भी कपिल का समर्थन दिया था। कपिल लंबे वक्त तक डिप्रेशन में थे और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। हाल ही में कपिल एयरपोर्ट पर देखे गए जहां पर फैंस ने उनका स्वागत किया था। लंबे वक्त बाद मीडिया के कैमरे में स्पॉट हुए कपिल थोड़े मोटे जरूर दिख रहे थे।
खबरों की मानें तो जल्द ही कपिल शर्मा की जिंदगी पर फिल्म बनने वाली है। हिंदी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के निर्देशक विनोद तिवारी जल्द ही कपिल शर्मा की बायोपिक लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्छा है कि उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। अगर कपिल इससे इनकार करते हैं तो कृष्णा अभिषेक फिल्म में कपिल की भूमिका निभाएंगे।