फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ हाथी की अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ी टीवी इंडस्ट्री, सभी ने नम आंखों से किया याद

Wed, 11 Jul 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dr hathi
डॉक्टर हाथी की अचानक हुई मौत से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री हिल गई है। मंगलवार को मुंबई में पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर हाथी के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया जिसके बाद मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि तेज बारिश की वजह से लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। डाक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
dr hathi
डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार की सारी प्रकियाएं उनके छोटे भाई रवि ने की। डॉक्टर हाथी की अंतिम यात्रा में टीवी जगत की कई हस्तियां नजर आई जिसमें गुरुचरन सिंह, भव्या गांधी, शैलेश लोधा, श्याम पाठक और मंदर चंदवर्कर का नाम शामिल है। इसके अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और एक्टर घनश्याम नाइक भी पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 5
dr hathi
डॉ हाथी ने 37 साल की कम उम्र में शरीर छोड़ दिया । डॉ हाथी का वजन कभी 254 किलो हुआ करता था । इससे उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी । साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम करवाया था । इस समय उनका वजन 170 किलो हो गया था । 

4 of 5
dr hathi
डॉ हाथी ने निधन के दो दिन पहले ही शो का एक सीक्वेंस शूट किया था । शो के प्रोड्यूससर असित ने कहा, 'आजाद बहुत पॉजिटिव थे । तबीयत ठीक ना होने के बावजूद वो काम करते थे । उन्हें शराब पीने की आदत थी और वो सेट से बाहर जाकर ड्रिंक करते थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dr hathi
कवि कुमार आजाद ने शादी नहीं की थी और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे। जब कवि कुमार का निधन हुआ उस वक्त उनका परिवार उनके साथ नहीं था। 37 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें