फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 11: पहले ही दिन रोहित शेट्टी ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया फाइनलिस्ट, लोगों ने कहा धाकड़ गर्ल

Sun, 18 Jul 2021 11:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन में कई बड़े टेलीविजन के कलाकार नजर आ रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता त्रिपाठी, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य सहित कई बड़े टेलीविजन कलाकार इस सीजन में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे । इस शो की मेजबानी हमेशा की तरह रोहित शेट्टी ही कर रहे हैं । इस सीजन  का आगाज हो चुका है । खतरों के खिलाड़ी का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। पहले एपिसोड में सभी प्रतियोगियों का परिचय करवाया गया और पहले ही दिन खिलाड़ियों को टास्क दिया गया ।

अर्जुन ने जीता टास्क, दिव्यांका ने चुराई लाइमलाइट

शो में पहले दिन का पहला टास्क खेला गया। पहले टास्क को अर्जुन बिजलानी जीतने में कामयाब हुए। हालांकि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना पहला टास्क नहीं कर पाए । अर्जुन बिजलानी ने इस सीजन में पहली जीत तो हासिल की लेकिन खतरों के खिलाड़ी के पहले दिन की पूरी लाइमलाइट चुरा ली दिव्यांका त्रिपाठी ने। दिव्यांका त्रिपाठी को पहले ही दिन प्रतियोगियों और रोहित शेट्टी के द्वारा तारीफ मिली ।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
रोहित शेट्टी ने दिव्यांका को बातया फाइनलिस्ट

पहले ही दिन रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होने उन्हें कहा कि वो उन्हें फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने एक स्टंट किया । इस स्टंट में दिव्यांका को एक मगरमच्छ को अपने हाथों से एक बॉक्स से उठाकर दूसरे बॉक्स में रखना था। दिव्यांका ने इस टास्क को बहुत ही अच्छे से करके जीत लिया। इतना ही नहीं दिव्यांका के टास्क करने के अंदाज से रोहित शेट्टी इतना अधिक प्रभावित हुए की उन्होने दिव्यांका को कहा कि वो उन्हें फाइनलिस्ट में देखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

पहले ही दिन अपने टास्क से दिव्यांका ने सिर्फ शो के मेजबान रोहित शेट्टी को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि दर्शक भी दिव्यांका के इस अंदाज से इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होने ये हैं मोहब्बतें कि इशी मां को धाकड़ गर्ल बताया और साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की । एक यूजर ने लिखा, ‘दिव्यांका ने इतना अच्छा किया, रोहित सर भी उनसे प्रभावित हो गए’ । दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरा परिवार दिव्यांका का ये स्टंट देखकर हैरान हो गया, हां वो फाइनलिस्ट हैं’। देखिए ट्वीट्स 
 
 
 

4 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
रोहित शेट्टी से मिली तारीफ

दिव्यांका त्रिपाठी ने अमर उजाला से खास बातचीत में ये बताया था कि उन्हें शो मे रोहित शेट्टी से काफी तारीफ मिली थी । उन्होने कहा, ‘अपने गुरु पर विश्वास हमेशा रखना चाहिए। जिन-जिन प्रतियोगियों ने उनकी बात सुनी और समझी उनका काम अमूमन तौर पर हो जाता था। उनका होना आपको आपके स्टंट और  संघर्ष में एक भरोसा देता है। उनकी तारीफ के दो बोल भी मिल जाए तो ऐसा लगता है कि मेडल मिल गया। तो मैं बहुत लकी हूं कि मुझे उनकी तारीफों के बोल मिलें हैं। फिल्मों में न सही यहां उनके साथ काम किया और उनके अंडर में स्टंट किए इस बात की मुझे खुशी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी से मिला छवि बदलने का मौका

दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में अपने इशी मां के किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता। इस रूप में उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। लोगों के दिलों मे दिव्यांका इशी मां बनकर छा गईं । लेकिन खतरों के खिलाड़ी के साथ उन्होने हर किसी को यह बता दिया कि वो हर चुनौती के लिए बिलकुल तैयार हैं । अमर उजाला से बातचीत करते हुए दिव्यांका ने कहा था कि, ‘मेरे लिए ये अनुभव बहुत ही कमाल था क्योंकि मैं वापिस से खतरों के खिलाड़ी में अपना बचपन जी रही हूं। वो कहावत है ना 'अनकहे ढंग से बिन मांगे मोती मिले।' मेरे लिए ये वही था, इससे मुझे अपनी छवि बदलने का भी मौका मिल गया और मेरे लिए ये सोने पर सुहागा हो गया’।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें