कौन बनेगा करोड़पति 13 पर रोज आपको नए-नए मेहमान देखने को मिलते हैं। इन लोगों की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। लेकिन इस शो में हर शुक्रवार को सितारे हिस्सा लेते हैं। आज के दिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान शो मेहमान बनकर आने वाले हैं।
इस एपिसोड के दौरान आपको उन दोनों की जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनने को मिलेंगे। फाइनल एपिसोड से पहले इसका प्रोमो आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लवस्टोरी से जुड़ा किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं। इस किस्से को सुनने के बाद शो में मौजूद हर व्यक्ति अपनी हंसी को रोक नहीं पाता है।