जीशान खान, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
जीशान के साथ हुआ था बड़ा झगड़ा
बिग बॉस के घर में प्रतीक को सबसे अग्रेसिव कंटेस्टेंट के रूप में देखा जाता है। उनका और जीशान की लड़ाई तो हाथापाई तक आ गई थी। दरअसल टास्क के दौरान जीशान प्रतीक से झंडा खींचते हैं और इसके बाद निशांत और प्रतीक संग उनकी लड़ाई हो जाती है। जीशान और प्रतीक में धक्का मुक्की शुरू हो जाती है जिससे उनके हाथ पर खरोंच लग जाती है। इसके बाद से बिग बॉस को ये ठीक नहीं लगा इसलिए उन्होंने जीशान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।