फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए शो में शामिल होंगे रितेश और जेनेलिया, बच्चों की एक क्लिप देख रो पड़ीं अभिनेत्री

Thu, 07 Oct 2021 05:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन शुरू होते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के अलावा इसके होस्ट अमिताभ बच्चन का अंदाज भी लोगों को काफी भा रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा। 

रितेश और जेनेलिया कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पैसे जुटाने के लिए शो का हिस्सा बन रहे हैं। शो में पहुंचे इस कपल की कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इन फोटोज और वीडियो में इस कपल को देख यह लगता है कि आने वाला यह एपिसोड काफी मजेदार होगा। अब हाल ही में सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक प्रोमो वीडियो शेयर की है। 

विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
क्लिप देख रो पड़ीं जेनेलिया 
इस वीडियो में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा रोतीं नजर आईं। दरअसल, शो में पहुंचे इस कपल का अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वागत किया। इसके बाद शो में कैंसर से जूझ रहे बच्चों की एक क्लिप दिखाई गई। वीडियो में जेनेलिया इस क्लिप को देख भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं सकीं। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोग इसे देख भावुक हो गए।

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने की कपल की तारीफ 
वहीं, शो के होस्ट बिग बी ने रितेश और जेनेलिया की इस पहल की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों को उन सभी प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया जो वे समाज में बदलाव लाने के लिए कर रहे हैं। भावुक पलों से अलावा शो में इस कपल में बिग बी के साथ ढेर सारे मजेदार पल भी गुजारे।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक अंदाज में कहा शहंशाह का डायलॉग 
शो के एक अन्य प्रोमों वीडियो में रितेश घुटने पर बैठ जेनेलिया से कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शो के दौरान रितेश घुटने पर बैठकर अमिताभ बच्चन के 'शहंशाह' के फेमस डायलॉग को रोमांटिक ट्विस्ट देते नजर आए। रितेश कहते हैं, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे पति लगते हैं, लेकिन नाम है जेनेलिया चा नौरा यानी जेनेलिया का पति है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में हुई दोनों की शादी
रितेश और जेनेलिया साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सिलसिले में पहली बार एक- दूसरे से मिले थे। इसके बाद कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने 3 फरवरी, 2012 को शादी कर लीं। रितेश और जेनेलिया दो बेटों राहिल और रियान के माता-पिता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें