फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: देशबंधु पांडे को केबीसी में जाना पड़ा महंगा, डिपार्टमेंट ने थमाया नोटिस और तीन साल के इंक्रीमेंट पर लगाई रोक

Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के ख्वाब और अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा करता है। लेकिन इन सब के बीच कोटा रेल मंडल के स्थानीय खरीद अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक देशबंधु पांडे को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी - फोटो : Video
भले ही 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC 13) लोगों के ख्वाब और अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा करता है। लेकिन इन सब के बीच कोटा रेल मंडल के स्थानीय खरीद अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक देशबंधु पांडे को महंगा पड़ गया। दरअसल, कोटा में पदस्थ रेलवे के देशबंधु पांडे को केबीसी में जाने की रेल प्रशासन ने कड़ी सजा दी है।

देशबंधु पांडे को इसलिए थमाई गई नोटिस
उन्हें रेलवे प्रशासन के द्वारा चार्जशीट थमाई गई है, साथ ही तीन साल के लिए उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। बता दें कि देशबंधु भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के कारण वो बीते 13 सालों से फिलहाल राजस्थान के कोटा में रहते हैं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
देशबंधु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
खबरों के मुताबिक, चार्ज शीट में लिखा है बिना छुट्टी स्वीकृत कराए ही आप 9 से 13 अगस्त तक गायब रहे। आपका यह रवैया काम के प्रति लापरवाही दर्शाता है। ऐसे में आप पर कार्रवाई की जानी चाहिए। देशबंधु को रेलवे प्रशासन द्वारा चार्जशीट थमाई गई है, इसके साथ ही 3 साल के लिए उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर रेलवे कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव खालिद ने जानकारी देते हुए कहा, देशबंधु पांडे के साथ रेल प्रशासन ने ठीक नहीं किया है। मजदूर संघ उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगा।'

4 of 5
kbc - फोटो : social media
बता दें कि 26 और 27 अगस्त को देशबंधु पांडे का केबीसी प्रसारित हुआ था। शो में 6,40,000 रुपये के ग्यारहवें प्रश्न का उत्तर देशबंधु नहीं दे पाए थे, जिसके बाद उन्हें 3,20,000 रुपये से ही संतुष्टि करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान उनके द्वारा कही गई कविता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें केबीसी का प्रसारण सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवरा रात 9 बजे किया जाता है। इस बीच केबीसी सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। हाल में रिलीज प्रोमो में दिखाया गया कि हिमानी बुंदेला एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देती हैं और उनसे सात करोड़ का सवाल पूछा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें