फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: गलत उत्तर देकर 12.50 लाख रुपये जीतने से चूके अनुज अग्रवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

Thu, 14 Oct 2021 01:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन हर बार की तरह इस बार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अपने जाने- पहचाने अंदाज में शो को प्रस्तुत कर रहे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शो में हर रोज अलग- अलग कंटेस्टेंस हॉट सीट पर बैठे बिग बी के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। इसी क्रम में आज के एपिसोड की शुरुआत हुई अनुज अग्रवाल से।

उत्तर प्रदेश के आगरा से आए अनुज अग्रवाल ने इस दौरान काफी शानदार अंदाज में शो की शुरुआत की। अनुज अपनी चार बहनों के एकलौते भाई हैं। शो में पहुंचे अनुज ने बिग बी से ढेर सारीं बाते भी की। हालांकि, वह अपनी एक गलती की वजह से अच्छी खासी रकम जीतने से चूक गए। पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुज एक मल्टी-नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अनुज से 3 लाख का सवाल करते हुए पूछा कि इनमें से किस प्रधानमंत्री का जन्म वर्तमान प्रयागराज में नहीं हुआ था? इसके जवाब में अनुज ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सही जवाब चंद्रशेखर का चुनाव किया। 

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह अनुज अग्रवाल ने 3 लाइफ लाइन की मदद से शुरुआती चरणों में 6.40 रुपये की राशि जीत ली थी। हालांकि, इसके बाद वह 12.50 लाख के सवाल का गलत जवाब देकर तीन लाख रुपये ही जीतकर वह घर वापस लौट गए।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

12.50 लाख रुपये के सवाल के तौर पर बिग बी ने अनुज से पूछा कि साल 1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था, मुहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व किया था, तब कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था? इसका सही जवाब बाल गंगाधर तिलक था। हालांकि, लाइफ लाइन होते हुए भी अनुज ने इसका जवाब गलत दिया और वह इस राशि को जीतने में असफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुज अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुज आगरा की प्रमुख समाज सेवियों में शुमार उर्मिल अग्रवाल के बेटे हैं। अनुज ने शो के दौरान बताया कि हाल ही में उनकी मां स्वर्गवास हो गया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां का सपना था कि वह अनुज को केबीसी में हॉट सीट पर देखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें