टेलीविजन के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही यह दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। वहीं, शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके तहत हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस बार प्रसारित हुए एपिसोड की मेहमान बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान।
शो में पहुंचीं दीपिका और फराह ने कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे का जिक्र किया जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे इलाज के लिए जरूरी एक इंजेक्शन लगाया जा सके।