फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकात: अंकिता लोखंडे के लेट होने पर नाराज हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत, गुस्से में की थी रैश ड्राइविंग

Sat, 11 Sep 2021 02:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे इन दिनों 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2009 में प्रसारित हुए इस सीरियल के पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा सीजन शुरू करने जा रहे हैं। इस शो के पहले सीजन में जहां अंकिता अर्चना के किरदार में नजर आईं थी, तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने मानव की भूमिका निभाई थी। लेकिन अब सुशांत के इस दुनिया से जाने के बाद 'पवित्र रिश्ता 2' में  शाहिर शेख मानव की भूमिका में नजर आएंगे। 

वहीं, हाल ही में अंकिता ने सुशांत को याद करते हुए उनके साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। अंकिता ने बताया कि सुशांत के साथ उनकी पहली मुलाकात काफी अजीब थी। अभिनेत्री बताती हैं कि एक बार हमें प्रोमो शूट के लिए जाना था, तो सुशांत मुझे पिक करने घर आए। वो घर के नीचे मेरा इंतजार करते रहे थे। 

विज्ञापन

2 of 6
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

देरी होने से गुस्सा हो गए सुशांत

अंकिता ने कहा कि वैसे तो सुशांत शाहिर की तरह शांत थे, अपना काम करते थे जैसे शाहिर करते हैं। वह अपनी धुन में रहते थे। लेकिन मुझे याद है कि उस दिन मैं लेट हो गई थी। मेरा मेकअप सुबह 4 बजे हो गया था और सुशांत 5 बजे मुझे लेने आ गए थे। मैं तैयार होकर 6 बजे नीचे आई। इस पर सुशांत बेहद गुस्सा हुए।

विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राइवर को हटाकर खुद की ड्राइविंग

इसके बाद सुशांत ने मुझे और मेरी मां को कार की बैकसीट पर बैठा दिया। लेकिन कार में ही मैं सो गई। सुशांत को इस बात से और गुस्सा आया कि एक तो मैं लेट हो गई और ऊपर से कार में सो गई। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को ड्राइविंग सीट से हटाया और खुद ड्राइव करने लगे। 

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गुस्से में  रैश ड्राइविंग कर रहे थे सुशांत- अंकिता

एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने जमकर रैश ड्राइविंग की। हालांकि, मैं समझ नहीं पा रही थी कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। लेकिन मेरी मां ने कहा कि वो बहुत गुस्से में हैं। इस पर मैंने मां से कहा कि इसमें मैं क्या करूं? उन्हें ऊपर घर पर आना चाहिए था और इस तरह हमारी पहली मुलाकात हुई। दरअसल, उस समय सुशांत को लगा कि मैं हीरोइन वाले एटीट्यूड दिखा रही थी।

विज्ञापन

5 of 6
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल तक रिलेशन में थे अंकिता-सुशांत

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर अंकिता और सुशांत करीब आए। इस दौरान दोनों लगभग 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद सुशांत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे जबकि अंकिता मुंबई के बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट करने लगीं। लॉकडाउन में दोनों की सगाई होने की खबरें भी आ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत

बॉलीवुड का यह चमकता सितारा बहुत जल्दी टूट गया। बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। हिंदी सिनेमा के उभरते सितारों में से एक सुशांत को 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाया गया था। सुशांत की मौत के बाद इस मामले की सीबीआई जांच भी की गई थी। हालांकि, जांच एजेंसी के हाथ कुछ नहीं लगा। बता दें कि 34 साल की छोटी उम्र में ही सुशांत का निधन हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें